फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Seven accused arrested from Aurangabad in Firozpur triple murder case

फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस: महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सात शूटर गिरफ्तार; आरोपियों को लाने के लिए पुलिस रवाना

Sat, 07 Sep 2024 01:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 07 Sep 2024 01:40 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में बीते मंगलवार को हुए ट्रिपल मर्डर केस में सात आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस आरोपियों को लाने के लिए रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
Seven accused arrested from Aurangabad in Firozpur triple murder case
फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के औरंगाबाद से ट्रिपल मर्डर में शामिल सात शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर पुलिस उन्हें औरंगाबाद से लाने के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारे के सामने शूटरों ने वरना कार पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें जसप्रीत कौर (24), दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


तीन सितंबर को दिनदहाड़े फिरोजुपर के अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने एक वरना कार पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां दागनी शुरू कर दी। कार में सवार जसप्रीत कौर (24) पुत्री कुलदीप सिंह वासी कंमुआ वाली बस्ती (कंबोज नगर) के सिर पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय दिलदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह और आकाशदीप सिंह पुत्र हरमेश सिंह वासी बस्ती बागवाली की मौत हो गई। जबकि हरमनप्रीत सिंह पुत्र हरमेश सिंह व अनमोलदीप पुत्र गुरदीप सिंह जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की नाजुक हालत है। वारदात स्थल पर लगभग 25 गोलियों के खोल मिले हैं। कार में गोलियों के कई निशान हैं। कार की सीटें खून से लथपथ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed