फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Servant murdered farmer in Ludhiana Jagraon accused arrested after two days

पंजाब में नौकर ने की किसान की हत्या: 25 साल से किसान के पास काम कर रहा था नौकर, ऐसा क्या हुआ कि कर दिया मर्डर

Tue, 27 Aug 2024 10:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2024 10:48 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में किसान की हत्या करने वाले आरोपी नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकर हत्या के बाद भाग गया था। वहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे में था और उसने लक्कड के बाले से हमला कर किसान को मार दिया।

विज्ञापन
Servant murdered farmer in Ludhiana Jagraon accused arrested after two days
पुलिस हिरासत में किसान की हत्या करने वाला नौकर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में नौकर ने अपने मालिक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी नौकर अपने मालिक के पास 20 से 25 साल से काम कर रहा था। घटना लुधियाना के जगरांव गांव काउंके में हुई है। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुर निवासी शंभू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी नौकर ने अपने मालिक किसान चरन सिंह पर उस समय हमला किया जब वह सो रहा था। हमला करके किसान को मौत के घाट उतारने वाले नौकर शंभू को पुलिस ने दो दिन बाद काबू किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पिछले दिनों गांव काउंके खोसा में मृतक किसान के घर पर 20-25 साल से काम कर रहे नौकर की अपने मालिक चरन सिंह के साथ मामूली बात पर तकरारबाजी हो गई थी। उस समय तो आरोपी नौकर चुपचाप सुनता रहा, लेकिन 25-26 अगस्त की देर रात को शराब के नशे में धुत्त होकर आरोपी ने सो रहे किसान चरन सिंह पर लक्कड़ के बाले से हमला कर मौत के घात उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान का बेटा व बहू अंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे। पिता के चीखने की आवाज सुनकर जब परिवार वाले उठे तो आरोपी के हाथों में हथियार देख कर वह भी डर गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed