Punjab: नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई, डीजीपी के आदेश पर एक साथ चला सर्च अभियान
फरीदकोट जिला पुलिस की तरफ से शनिवार को डीआईजी बाबू लाल मीणा व एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू की अगुवाई में स्थानीय अंबेडकर नगर समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशे की रोकथाम को लेकर सर्च की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा निर्देश पर शनिवार को प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। फरीदकोट जिला पुलिस की तरफ से शनिवार को डीआईजी बाबू लाल मीणा व एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू की अगुवाई में स्थानीय अंबेडकर नगर समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशे की रोकथाम को लेकर सर्च की गई। इस दौरान शक के आधार पर न सिर्फ कई घरों की तलाशी ली गई बल्कि हर जाने वाले व्यक्ति को रोककर जांच की गई।
इसके अलावा कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस मौके पर डीआईजी बाबू लाल मीणा व एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि नशे की रोकथाम व तस्करों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान में करीब 250 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे और पूरे क्षेत्र को एक साथ सील करके तलाशी ली गई।
गुरदासपुर: एक पुरुष और दो महिलाएं हिरासत में लिए
गुरदासपुर पुलिस ने शनिवार को सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 350 मुलाजिमों ने दीनानगर के अवांखा, पनियाड़ तथा डीडा सांसीयां में नशा तस्करों के घरों पर दस्तक दी। पुलिस ने एक पुरुष तथा दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी के घर से 10 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा 63,300 रुपये, 13 बाइक, छह स्कूटी, 14 मोबाइल, तीन बैंक की कॉपियां तथा चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।