फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   scorpions, smuggling, Punjab, Central Jail

बिच्छुओं की तस्करी के आरोप में तीन को जेल

Sat, 15 Nov 2014 10:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 15 Nov 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
scorpions, smuggling, Punjab, Central Jail
पुलिस ने पाकिस्तान में बिच्छुओं की तस्करी करने के आरोप में मध्यप्रदेश के जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया था, उनमें से दो आरोपियों की जमानत हो गई है। जबकि दो को फिरोजपुर सेंट्रल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये लोग फिरोजपुर के सरहदी गांव में रहने वाले जिस व्यक्ति के संपर्क में थे, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। गिरफ्तार किए गए राजू की फेंसिंग पार लगभग दो एकड़ जमीन है। उसे भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी शिव नारायण और अर्जुन के बयान पर राजू पुत्र मुंशा को गिरफ्तार किया था। शिव नारायण ने पुलिस को बताया था कि बिच्छुओं को राजू के जरिए पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला के पास पहुंचाना था। इसीलिए ये राजू के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों का कहना है कि राजू की सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार लगभग दो सौ एकड़ जमीन है। राजू के संपर्क में पाकिस्तानी लोग हैं, लेकिन पूछताछ में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। फिलहाल पुलिस ने राजू, शिव नारायण व अर्जुन को फिरोजपुर सेंट्रल जेल भेज दिया है।


ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले पुलिस ने छावनी के एक होटल में शिव नारायण व अर्जुन समेत चार लोगों को बिच्छुओं के साथ पकड़ा था। शिव नारायण व अर्जुन पर होटल मालिक को शक हो गया था, होटल मालिक ने पुलिस को सूचित किया था। इस सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने सभी को दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed