फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Satta Ka Sangram Chai Per Charcha In Bathinda

Satta Ka Sangram: बठिंडा में चाय पर चर्चा... हॉट सीट पर लोकल मुद्दे हावी, लोग बोले-कड़ा होगा मुकाबला

Fri, 24 May 2024 08:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 08:46 AM IST
सार

बठिंडा लोकसभा सीट से इस बार अकाली दल ने हरसिमरत कौर बादल को ही उतारा है। वहीं आप ने यहां से अपने मंत्री गुरमीत खुड्डियां पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने जीत मोहिंदर सिद्धू को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां से पूर्व आईएएस परमपाल कौर को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Chai Per Charcha In Bathinda
बठिंडा में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को पंजाब के बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बठिंडा में लोगों से चाय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


गुरविंदर सिंह मान ने कहा कि बठिंडा में स्थानीय मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। इस बार सभी पार्टियों ने दमदार प्रत्याशी उतारे हैं तो मुकाबला काफी रोचक और कड़ा है। उन्होंने कहा कि 15 साल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने काफी काम किया है लेकिन इस बार टक्कर का मुकाबला है।
विज्ञापन


चाय पी रहे एक व्यक्ति ने कहा कि पंजाब और बठिंडा का एक कॉमन मुद्दा नशा है। नशे के बारे में सभी सरकारों को काम करना होगा। इसके अलावा विदेश जा रहे युवाओं के लिए रोजगार भी एक बड़ा मुद्दा है। केंद्र की योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। संदीप ने कहा कि पंजाब की राजनीति एकदम बदल गई है। पहले दो धड़ों में ही मुकाबला होता था। अब मुकाबला चौकोना है। इसलिए भी लोगों के मन में कन्फ्यूजन है। उनका कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं, लेकिन सरकारों के कामों को लोग पूरा ध्यान में रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed