{"_id":"4057befc-b040-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sarabjit-singh-family-meets-him-at-lahore-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की से सरबजीत की बेटियां चिल्लाती रहीं पापा-पापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की से सरबजीत की बेटियां चिल्लाती रहीं पापा-पापा
अमृतसर/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
लाहौर की कोट लखपत जेल में साथी कैदियों के हमले में घायल भारतीय नागरिक सरबजीत की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया है कि उसके लिए अब बस दुआ करें। यह कहना है सरबजीत की बहन दलबीर कौर का।
दलबीर कौर ने भरे गले से रात आठ बजे फोन पर बताया कि अस्पताल के प्रबंधकों ने परिवार को सरबजीत से मिलने की इजाजत दे दी है। लेकिन उन्हें केवल आईसीयू की खिड़की से ही देखने दिया गया।
विज्ञापन
दलबीर ने बताया कि सरबजीत की दोनों बेटियां खिड़की से पापा-पापा चिल्ला रही थी। परंतु दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आई। वही उसकी पत्नी तो कुछ कह ही नहीं पा रही है, सिर्फ रो ही रही है। यह सब कहते हुए दलबीर भी रोने लगीं।
विज्ञापन