फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ruckus at Kapurthala Civil Hospital after death of migrant laborer

Kapurthala: सिविल अस्पताल में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, आरोप-एंबुलेंस में खाली था ऑक्सीजन सिलेंडर

Sat, 13 Jul 2024 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

गुरसहाय 10 दिन पहले अपने साथियों सहित उनके खेतो में काम करने आया था। शुक्रवार शाम वह अपने सथियों सहित उनकी गांव लक्खन कलां में जमीन पर धान की रोपाई कर रहा था। काम करते हुए गुरुसहाय की अचानक तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
Ruckus at Kapurthala Civil Hospital after death of migrant laborer
कपूरथला सिविल अस्पताल में हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला सिविल अस्पताल में देर रात एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद हंगामा हो गया। बेहोशी की हालत में लाए गए मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने अमृतसर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन जैसे ही मरीज को 108 एंबुलेंस में ले जाने लगे तो एंबुलेंस में ही मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन का सिलेंडर खाली था, जिस कारण उनके मरीज की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना-2 अर्बन एस्टेट की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गुरसहाय सादा पुत्र चेतु सादा सहरसा बिहार हाल निवासी गांव बूटां के रूप में हुई है। एसएमओ ने जांच कमेटी बनाने की बात कही है।
विज्ञापन


मजदूर को लेकर आए किसान विसाखा सिंह निवासी गांव बूट ने बताया कि गुरसहाय 10 दिन पहले अपने साथियों सहित उनके खेतो में काम करने आया था। शुक्रवार शाम वह अपने सथियों सहित उनकी गांव लक्खन कलां में जमीन पर धान की रोपाई कर रहा था। काम करते हुए गुरुसहाय की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला ले लाया। जहां डयूटी पर तैनात डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑक्सीजन लगा दी, लेकिन उसकी हालात में कोई सुधार न होता देख उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया और ड्यूटी डाक्टर ने 108 एंबुलेंस को सूचना दे दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही गुरुसहाय को एंबुलेस में ले जाने लगे और ऑक्सीजन लगाई गई तो कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मजदूर के साथ आए लोगों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में रखे गए आक्सीजन सिलेंडर में आक्सीजन नहीं थी। विसाखा सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल की लापरवाही से गुरुसहाय की मौत हुई है।  


एसएमओ डा.संदीप धवन ने बताया कि मजदूर जब अस्पताल आया तो उसका आक्सीजन लेवल बेहद कम था। डाक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे स्टेबल करके रेफर कर दिया। आक्सीजन न होने के आरोप पर कहा कि अस्पताल व 108 एंबुलेंस में अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था थी। यह आरोप निराधार हैं। फिर भी जांच कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed