{"_id":"66d887704321fc59bc07893c","slug":"robbery-of-dry-fruits-worth-rs-2-crore-from-cold-store-in-amritsar-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिल्मी स्टाइल में लूट: ट्रकों में आए 30-35 लुटेरे, सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया, लूटा ड्राई-फ्रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिल्मी स्टाइल में लूट: ट्रकों में आए 30-35 लुटेरे, सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया, लूटा ड्राई-फ्रूट
Wed, 04 Sep 2024 09:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:51 PM IST
सार
रात का अंधेरा था। 30 से 35 लुटेरे कोल्ड स्टोर पर हथियारों के साथ आए। सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया। फिर शुरू हुई ड्राई-फ्रूट की लूट। यह घटना पंजाब के अमृतसर में हुई है।
विज्ञापन
दो करोड़ का ड्राई फ्रूट लूट ले गए लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में बेखौफ लुटेरों ने एक कोल्ड स्टोर को अपना निशाना बनाया। मंगलवार की रात को झब्बाल पर रोड इब्बन कलां गांव में कोल्ड स्टोर पर चोरी की घटना हुई है। हैरान करने वाली बात ये है कि लूट करने के लिए करीब 30-35 लुटेरे आए थे। बदमाशों ने कोल्ड स्टोर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया। फिर आराम से करीब दो करोड़ रुपये का ड्राई-फ्रूट लूट कर ले गए।
यह लुटेरे दो ट्रकों में सवार होकर आए थे। बुधवार सुबह जब कोल्ड स्टाल का मालिक सहित अन्य स्टाफ काम पर आया तो देखा कि सुरक्षा कर्मी बंधक बने हुए थे और वहां पर रखा सारा सामान गायब था।
इसके बाद तुरंत थाना चाटीविंड पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है, ताकि लुटेरों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में हैपी अरोड़ा ने बताया कि इब्बन कलां में उनका कोल्ड स्टोर है। यहां पर मजीठ मंडी की किरयाना एसोसिएशन के सौ से ज्यादा व्यापारियों ने अपना सामान स्टोर करते हैं। स्टोर की सुरक्षा के लिए निजी तौर पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। मंगलवार को देर रात करीब दो बजे दो ट्रकों में हथियार बंद कोल्ड स्टोर पर आए और आते ही पिस्तौल दिखाकर व गोली मारने की धमकी देकर सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद दो से चार बजे के बीच लुटेरों ने सारा माल ट्रकों में लोड कर लिया और तुरंत फरार हो गए।
एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि लुटेरों के बारे कोई जानकारी मिल सके। उनकी टीम लगातार लुटेरों को ट्रेस करने में लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।