फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rape of eight year old girl in Kapurthala accused roundup

Punjab: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने 10 रुपये का दिया लालच, रोते घर लौटी बेटी ने मां को बताई आपबीती

Sun, 25 Aug 2024 02:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 02:54 PM IST
सार

कपूरथला में युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बच्ची को 10 रुपये का लालत दिया और अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Rape of eight year old girl in Kapurthala accused roundup
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह बताया कि आरोपी को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला शहर के बाहरी क्षेत्र में पैलेस के नजदीक रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र वर्ष है। बच्ची की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


23 अगस्त को दोपहर लगभग एक बजे के बच्ची पड़ोसियों की बकरियों को साइड करने गई थी। जहां पर कॉलोनी में ही रहने वाले युवक सुखजिंदर सिंह वासी धक्का कालोनी ने उसकी बेटी को 10 रुपये देने का लालच दिया और अपने घर ले गया। वहां जाकर उक्त युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब वह घर आई तो रो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो उसने रोते हुए सारी बताई। इसके बाद परिवार वाले बच्ची को साथ लेकर आरोपी के घर गए और बच्ची से उसकी करवाई। पीड़ित नाबालिक बच्ची की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखजिंदर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 65 (2) 06 पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed