फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rajpura bus stand in ruins

खंडहर बन गया राजपुरा का बस स्टैंड

Tue, 31 Dec 2013 10:57 PM IST
राजपुरा
राजपुरा Updated Tue, 31 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rajpura bus stand in ruins
करोड़ों रुपये की लागत से राजपुरा में नगर काउंसिल की ओर से बनाया गया बस स्टैंड अब खंडहर बनता जा रहा है। इस बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही नहीं होती है। अब इस बस अड्डे में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, वहीं पुलिस और डीटीओ द्वारा पकड़े गए वाहन इस बस स्टैंड में खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि  अकाली-भाजपा सरकार के मंत्रियों और पटियाला से सांसद महारानी प्रनीत कौर द्वारा तीन बार इस बस स्टैंड का उद्घाटन किया जा चुका है लेकिन इस बस स्टैंड को शुरू करवाने में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन


राजनीति की भेंट चढ़ा अड्डा
मालूम हो कि 1997 के विधानसभा चुनाव में राजपुरा विधानसभा सीट से भाजपा टिकट पर जीत दर्ज करवाकर अकाली भाजपा सरकार में लोकल बाडी मंत्री के अहम पद पर रहने वाले बलरामजी दास टंडन ने अपने कार्यकाल में राजपुरा बाईपास पर नए बस स्टैंड का निर्माण करवाया था। 2002 के चुनाव से पहले इसका उद्घाटन भी कर दिया। इसके बाद 2002 के चुनाव में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर महारानी प्रनीत कौर ने फिर से इस बस स्टैंड का उद्घाटन किया। 2007 के विधानसभा चुनाव में राजपुरा से भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज करने वाले राजपुरा के विधायक राज खुराना ने मुख्य संसदीय सचिव का पद मिलनेेे के बाद उस समय के ट्रांसपोर्ट मंत्री मास्टर मोहन लाल को राजपुरा लाकर इस बस स्टैंड का फिर से उद्घाटन करवा लेकिन यह बस स्टैंड आज तक विधिवत रूप से शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के लिए रास्ता नहीं मिल रहा
बताया जा रही है कि पानीपत से जालंधर तक बनाए जा रहे सिक्सलेन के कारण नए बस स्टैंड में आने-जाने वाली बसों के लिए ओवरब्रिज से रास्ता नहीं मिल रहा है जिस कारण यह बस स्टैंड पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है । करोड़ों रुपये की लागत से बने बस स्टैंड के बावजूद यहां पर बसें न आने के कारण लोगों को लुधियाना, अंबाला और दिल्ली की ओर जाने के लिए गगन चौक पर ही बसों का इंतजार करना पड़ता है।  इस बस स्टैंड को बने 11 हो चुके हैं।


क्या कहते हैं राजखुराना
इस संबंध में राजपुरा के पूर्व विधायक राजखुराना ने बताया कि बस स्टैंड को रास्ता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और नेशनल हाईवे के अधिकारियों की मीटिंग करवाई गई थी लेकिन नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने नक्शे में छेड़छाड़ करने से मना कर दिया था।  अब ट्रांस्पोर्ट मंत्री पंजाब से बात कर दिल्ली से लुधियाना की ओर जाने वाली बसों का ठहराव नए बस स्टैंड पर करवाना यकीनी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed