फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rajan Sawhney of Jalandhar becomes Immigration Minister of Alberta Canada

वडाला की बेटी: जालंधर की राजन साहनी बनीं कनाडा के अल्बर्टा की इमिग्रेशन मंत्री, सीएम की दौड़ में थीं

Wed, 09 Nov 2022 01:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 01:22 AM IST
सार

कनाडा के राज्य अल्बर्टा में नई बनी सरकार में जालंधर की बेटी राजन साहनी को इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनाए जाने से पंजाबी भाईचारे में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
Rajan Sawhney of Jalandhar becomes Immigration Minister of Alberta Canada
राजन साहनी - फोटो : twitter.com/rajanjsaw

विस्तार

कनाडा के राज्य अल्बर्टा में नई बनी सरकार में जालंधर की बेटी राजन साहनी को इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनाए जाने से पंजाबी भाईचारे में खुशी की लहर है। राजन साहनी का जन्म जालंधर जिले के वडाला गांव में हुआ था और वह लंबे समय तक माता-पिता के साथ कनाडा के अल्बर्टा में रहने के बाद राजनीति से जुड़ी गई थीं। वह अल्बर्टा के मुख्यमंत्री की दौड़ में भी थीं, लेकिन पीछे रह गईं और डेनियल स्मिथ मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन गईं। 

विज्ञापन


उत्तर पूर्व कैलगरी की विधायक राजन साहनी चार बच्चों की मां हैं, जो एक कार्यकर्ता और एक व्यस्त सामुदायिक स्वयंसेवक हैं। राजन ने कैलगरी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में डिग्री के साथ-साथ एमबीए भी किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने तेल और गैस उद्योग में 20 साल से अधिक समय तक अर्थशास्त्र और व्यवसाय विकास में विभिन्न भूमिकाओं पर काम किया। गैर-लाभकारी संगठनों के साथ नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जागरूकता फैलाने और योग्य कारणों के लिए धन जुटाने के लिए डिजाइन किए गए कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वडाला निवासी अकाली दल के पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला और आप विधायक बलकार सिंह ने राजन साहनी को कामयाबी के लिए बधाई दी है। वहीं पंजाब की आप की सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा ने राजन साहनी पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि उसने पंजाब के लोगों का सिर ऊंचा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed