फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: When mother scolded, son committed suicide by hanging himself

Punjab: मां ने डाट लगाई तो बेटे ने फंदा लगा जान दी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई

Sun, 22 Sep 2024 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 12:38 AM IST
सार

इस मामले सबंधी थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि गांव सिधवां कलां के रहने वाला मृतक गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था।

विज्ञापन
Punjab: When mother scolded, son committed suicide by hanging himself
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

इस सबंधी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक बच्चे के पिता के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पंजाब के जगराओं में पढ़ाई में कम और खेल कूद में ज्यादा ध्यान देने पर मां ने बेटे को डांट लगाई तो बेटे ने गुस्से में आकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरमान निवासी गांव सिधवां कलां के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस मामले सबंधी थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि गांव सिधवां कलां के रहने वाला मृतक गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। बच्चे का पढ़ाई में कम और खेल कूद और मोबाइल में ज्यादा ध्यान होने के कारण मां ने बच्चे को डाट लगाते हुए पढ़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की डांट का गुस्सा करते हुए बच्चे ने देर शाम को अपने आप को फंदा लगा लिया। बच्चे को फंदे से झुलता देख कर तुरंत परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृतक करार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed