फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Soldier going home on leave dies in bus

Punjab: छुट्टी लेकर घर जा रहे सैनिक की बस में मौत, पत्नी की तबीयत अचानक खराब होने पर लौट रहे थे घर

Sat, 25 Nov 2023 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 10:14 PM IST
सार

प्रशासन की तरफ से मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के ध्यान में लाकर परिवार की मांग को रखा जाएगा।

विज्ञापन
Punjab: Soldier going home on leave dies in bus
सैनिक का फोटो। तिरंगा सौंपते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पत्नी की तबीयत अचानक खराब होने पर छुट्टी लेकर राजस्थान से पंजाब के खन्ना लौट रहे सैनिक हरदीप सिंह का रास्ते में लुधियाना में निधन हो गया। हरदीप सिंह जोधपुर से बस में सवार होकर लौट रहे थे। लुधियाना में बस रुकने पर जब वह सीट से ना उठे तो कंडक्टर ने जाकर देखा तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया। खन्ना के गांव बीजा में सैन्य सम्मान के साथ 117 इंजीनियर रैजिमेंट के नायक हरदीप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फौज की टुकड़ी और प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


फौज के अधिकारी सुबेदार रशपाल सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह कुछ ही समय छुट्टी से ड्यूटी पर जोधपुर लौटे थे, उनके लौटने के बाद उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई तो वह दोबारा छुट्टी लेकर बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में लुधियाना में उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौज की तरफ से परिवार की हरतरह की मदद की जाएगी। शहीद सैनिक हरदीप सिंह के भाई गुरदीप सिंह और साले पृथी सिंह ने बताय कि हरदीप सिंह की पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह घर लौट रहे थे, रास्ते में अचानक अटैक आने के चलते उनकी मौत हो गई। परिवार ने मांग की है कि सरकार की तरफ से गुरदीप सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।


उनकी मौत ड्यूटी से आने पर रास्ते में हुई है। प्रशासन की तरफ से मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के ध्यान में लाकर परिवार की मांग को रखा जाएगा। बता दें सैनिक हरदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed