{"_id":"63dfe887e3dc9077001d2d20","slug":"punjab-sarari-in-trouble-again-accused-of-not-returning-the-money-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फिर मुश्किल में फंसे सरारी, पैसे वापस न करने का आरोप, अदालत ने 12 अप्रैल को पेश होने का भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फिर मुश्किल में फंसे सरारी, पैसे वापस न करने का आरोप, अदालत ने 12 अप्रैल को पेश होने का भेजा नोटिस
Sun, 05 Feb 2023 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:03 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री सरारी के खिलाफ कभी उनके नजदीकी रहे नरेश कपूर अदालत पहुंचे हैं। नोटिस के मुताबिक नरेश कपूर एंड संस फरीदकोट-गुरु हरसहाए के मालिक कपूर की सरारी से अच्छी जान-पहचान है।
विज्ञापन
फौजा सिहं सरारी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व गुरु हरसहाए से आम आदमी पार्टी के विधायक फौजा सिंह सरारी की परेशनियां बढ़ती जा रही हैं। मंत्री पद गंवाने के बाद अब वह एक नई मुश्किल में फंस गए हैं। उधार के पैसे वापस नहीं करने के एक मामले में सब-डिवीजन गुरु हरसहाए की सिविल अदालत ने उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री सरारी के खिलाफ कभी उनके नजदीकी रहे नरेश कपूर अदालत पहुंचे हैं। नोटिस के मुताबिक नरेश कपूर एंड संस फरीदकोट-गुरु हरसहाए के मालिक कपूर की सरारी से अच्छी जान-पहचान है। कई मौकों पर सरारी ने उनसे पैसे उधार लिए थे। यह राशि करीब दस लाख 32 हजार 340 रुपये है।
विज्ञापन
कपूर ने कई बार पैसे मांगे, लेकिन सरारी इन्कार करते रहे। वकील के माध्यम से नोटिस भी भिजवाया पर कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरन उन्हें अदालत का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस बारे में सरारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने काेई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन