फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab's mercury dips to 2.9 degrees Celsius: Cold wave alert issued for seven districts for two days

पंजाब में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा: आज से दो दिन सात जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, अब और गिरेगा न्यूनतम पारा

Sun, 30 Nov 2025 08:40 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Nov 2025 08:40 AM IST
सार

पंजाब में आने वाले दिनों के दौरान मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में शनिवार को 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab's mercury dips to 2.9 degrees Celsius: Cold wave alert issued for seven districts for two days
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में ठंड लगातार जोर पकड़ रही है और शनिवार को न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री पहुंच गया। इसी बीच मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के लिए पंजाब के सात जिलों में कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा व फाजिल्का जिले हैं। विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


हालांकि फिलहाल पंजाब में आने वाले दिनों के दौरान मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में शनिवार को 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 27.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ। अमृतसर व पटियाला का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को 2.9 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। वहीं आदमपुर का न्यूनतम पारा 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। इनके अलावा अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 8.0 डिग्री, पटियाला का 9.5 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 6.6 डिग्री, बठिंडा का 5.6 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 6.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे ), लुधियाना का 24.4 डिग्री, पटियाला का 25.3 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 24.1 डिग्री, गुरदासपुर का 23.5 डिग्री और एसबीएस नगर का 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed