फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police Tighten Security after unknown people reached House of one Accused Dera Follower of Bargari Sacrilege case

पंजाब: बरगाड़ी बेअदबी मामले में नामजद डेरा प्रेमी के घर पहुंचे अज्ञात व्यक्ति, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा 

Sat, 11 Sep 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 01:04 PM IST
सार

बरगाड़ी बेअदबी मामले में नाम सामने आने के बाद से ही डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को लगातार धमकियां मिल रही है। इस घटनाक्रम के मुख्य आरोपी बनाए गए डेरा सच्चा सौदा सिरसा की प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू की तो करीब सवाल दो साल पहले नाभा जेल में दो कैदियों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Punjab Police Tighten Security after unknown people reached House of one Accused Dera Follower of Bargari Sacrilege case
डेरा प्रेमी के घर के बाहर खड़ा संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में नामजद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों की सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस घटनाक्रम के एक आरोपी गांव डग्गोरोमाना निवासी शक्ति सिंह के घर कुछ अज्ञात नौजवान पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि शक्ति सिंह के घर पर न होने की वजह से यह लोग लौट गए लेकिन शक्ति सिंह व उसके परिवार ने जिला पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। यह आरोपी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शक्ति सिंह के घर के बाहर सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिए हैं। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, बरगाड़ी बेअदबी मामले में नाम सामने आने के बाद से ही डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को लगातार धमकियां मिल रही है। इस घटनाक्रम के मुख्य आरोपी बनाए गए डेरा सच्चा सौदा सिरसा की प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू की तो करीब सवाल दो साल पहले नाभा जेल में दो कैदियों ने हत्या कर दी थी। हालांकि उसके बाद बाकी आरोपियों को सुरक्षा मुहैया करवाई गई लेकिन इन दिनों पुलिस ने सुरक्षा वापस ले ली थी। अब शक्ति सिंह के घर संदिग्ध लोग आने के बाद पुलिस ने एक बार फिर से जमानत पर चल रहे आरोपियों के घरों के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति सिंह बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं पावन स्वरूप चोरी करने, विवादित पोस्टर लगाने व पावन स्वरूप की बेअदबी करने के आरोप में नामजद है और इन दिनों जमानत पर चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed