Punjab Municipal Election 2021 LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, भाजपा के हाथ लगी मायूसी, अकाली दूसरे नंबर पर
{"_id":"602c95501ee6e424186d6a28","slug":"punjab-local-bodies-election-2021-result-live-updates-congress-aap-bjp-sad-farmers-protest","type":"live","status":"publish","title_hn":"Punjab Municipal Election 2021 LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, भाजपा के हाथ लगी मायूसी, अकाली दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 17 Feb 2021 05:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:48 PM IST
खास बातें
Punjab Municipal Election 2021 LIVE Updates: पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। पंजाब में अभी तक जो चुनावी नतीजे सामने आए हैं, उसमें कांग्रेस पहले नंबर पर, अकाली दल दूसरे नंबर पर, आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर और भाजपा चौथे नंबर पर चल रही है। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेटस...
विज्ञापन
सुनाम में जश्न मनाते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:59 PM, 17-Feb-2021
बठिंडा निगम चुनाव में हार के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत
बठिंडा निगम चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के प्रदेश सचिव और चार प्रत्याशियों ने प्रदेश के चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजकर बताया कि चुनाव नतीजों में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सत्ता पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ की है। शिकायत भेजने वालों में भाजपा की वार्ड नंबर 27 से प्रत्याशी सरीना गोयल, वार्ड नंबर 21 से रिंकू बाला, वार्ड नंबर 26 से मोहन वर्मा, वार्ड नंबर 14 से वीर पुहानिया का नाम शामिल है।
04:45 PM, 17-Feb-2021
सुनाम में भाजपा के पंद्रह प्रत्याशियों को मिले मात्र 1500 वोट
सुनाम में भाजपा के पंद्रह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिन्हें मात्र चौदह सौ वोट मिले हैं। मात्र तीन प्रत्याशी ही तीन अंकों में वोट हासिल कर सके हैं। प्रदेश के कई नगर काउंसिलों में ऐसे ही हालात सामने आए हैं।
विज्ञापन
04:21 PM, 17-Feb-2021
फिरोजपुर की चार नगर काउंसिलों पर कांग्रेस का कब्जा
फिरोजपुर की चार नगर काउंसिलों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। नगर पंचायत मुदकी पर अकाली दल और ममदोट पर कांग्रेस काबिज हुई है।
04:13 PM, 17-Feb-2021
अबोहर नगर निगम में कांग्रेस को 49 सीट
अबोहर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 49 और अकाली दल ने एक सीट पर जीत हासिल की। भाजपा और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला।
03:44 PM, 17-Feb-2021
होशियारपुर में नहीं खुला अकालियों का खाता
होशियारपुर में कांग्रेस ने 50 में से 31 वार्ड जीत लिए हैं। भाजपा को 4 और आप को 2 वार्डों में जीत हासिल हुई है। इस बार यहां अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी खाता भी नहीं खोल सके।
03:29 PM, 17-Feb-2021
जीरकपुर में 21 साल बाद कांग्रेस को बढ़त
जीरकपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस के सदस्यों ने 31 में से 23 सीटों पर जीत दर्ज की है। जीरकपुर को शिअद विधायक एनके शर्मा का गढ़ माना जाता है, जिनका पिछले 21 वर्षों से स्थानीय नगर काउंसिल पर कब्जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:03 PM, 17-Feb-2021
मुक्तसर में कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत
मुक्तसर नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस के 17 तो शिअद के 10 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। आम आदमी पार्टी के भी दो प्रत्याशी चुनाव में विजयी रहे हैं।
02:47 PM, 17-Feb-2021
मोगा के कांग्रेस विधायक की पत्नी हारी
मोगा के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल की पत्नी डा. राजेंद्र कौर चुनाव हार गई हैं। यह सीट अकाली दल के अमरजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने जीत ली है। वार्ड नं. 45 से कांग्रेस के गुरविंदर सिंह बबलू भी चुनाव हार गए हैं।
02:36 PM, 17-Feb-2021
श्री आनंदपुर साहिब में निर्दलीयों की जीत
श्री आनंदपुर साहिब में सभी 13 सीटों पर निर्दलीय जीत गए हैं।
02:31 PM, 17-Feb-2021
विधायक के भाई को मिली जीत
जीरकपुर में अकाली विधायक एनके शर्मा के भाई यादविंदर शर्मा वार्ड नंबर 22 से जीत गए हैं।