Bathinda: बठिंडा केंद्रीय जेल पहुंचे जेल मंत्री हरजोत बैंस, गैंगस्टर्स से की बातचीत
जेल मंत्री ने जेल में बंद गैंगस्टर्स से बातचीत की। गैंगस्टर्स ने मांग की कि उन्हें बठिंडा से किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए। इस दौरान बैंस के साथ जेल अधीक्षक एनडी नेगी के अलावा जेल का स्टाफ मौजूद था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस शनिवार को बठिंडा केंद्रीय जेल का औचक दौरा करने पहुंचे। जेल मंत्री ने जेल में बंद गैंगस्टर्स से बातचीत की। गैंगस्टर्स ने मांग की कि उन्हें बठिंडा से किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए। इस दौरान बैंस के साथ जेल अधीक्षक एनडी नेगी के अलावा जेल का स्टाफ मौजूद था। जेल मंत्री ने जेल के हर एक अहाते में जाकर कैदी और हवालातियों से बात कर उनकी समस्या को सुना। चेकिंग के दौरान जेल से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे जेल नियमों का उल्लंघन हो। जेल मंत्री करीब दो घंटे तक केंद्रीय जेल में रहे।
फरीदकोट जेल का भी किया दौरा
जेल मंत्री हरजोत बैंस ने फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल का जायजा लिया और पंजाब की जेलों को जल्द ही मोबाइल फोनों से मुक्त करने का दावा किया। जेल मंत्री हरजोत बैंस ने करीब दो घंटे तक जेल का जायजा लिया और अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा बढ़ाने और कमियों को जल्द दूर करने की हिदायतें भी दी।
जेल मंत्री हरजोत बैंस ने बातचीत करके हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने जेलों में वीआईपी कल्चर खत्म करने का संकल्प लिया है और जल्द ही पंजाब की जेलों को मोबाइल फोन से मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती के कारण ही जेलों में से मोबाइल फोन बरामद हो रहे हैं और अब तक करीब एक हजार फोन बरामद किए जा चुके हैं। इसके संबंध में आरोपियों पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। जेल मंत्री ने कहा कि कुछ जेलों में जैमर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई जा रही है। साथ ही जेलों के अंदर व बाहर सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है।