फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Jail Minister Harjot Singh Bains made surprise visit to Bathinda Central Jail

Bathinda: बठिंडा केंद्रीय जेल पहुंचे जेल मंत्री हरजोत बैंस, गैंगस्टर्स से की बातचीत

Sat, 04 Jun 2022 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 02:01 PM IST
सार

जेल मंत्री ने जेल में बंद गैंगस्टर्स से बातचीत की। गैंगस्टर्स ने मांग की कि उन्हें बठिंडा से किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए। इस दौरान बैंस के साथ जेल अधीक्षक एनडी नेगी के अलावा जेल का स्टाफ मौजूद था।

विज्ञापन
Punjab Jail Minister Harjot Singh Bains made surprise visit to Bathinda Central Jail
बठिंडा केंद्रीय जेल पहुंचे जेलमंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस शनिवार को बठिंडा केंद्रीय जेल का औचक दौरा करने पहुंचे। जेल मंत्री ने जेल में बंद गैंगस्टर्स से बातचीत की। गैंगस्टर्स ने मांग की कि उन्हें बठिंडा से किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए। इस दौरान बैंस के साथ जेल अधीक्षक एनडी नेगी के अलावा जेल का स्टाफ मौजूद था। जेल मंत्री ने जेल के हर एक अहाते में जाकर कैदी और हवालातियों से बात कर उनकी समस्या को सुना। चेकिंग के दौरान जेल से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे जेल नियमों का उल्लंघन हो। जेल मंत्री करीब दो घंटे तक केंद्रीय जेल में रहे।

विज्ञापन


फरीदकोट जेल का भी किया दौरा
जेल मंत्री हरजोत बैंस ने फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल का जायजा लिया और पंजाब की जेलों को जल्द ही मोबाइल फोनों से मुक्त करने का दावा किया। जेल मंत्री हरजोत बैंस ने करीब दो घंटे तक जेल का जायजा लिया और अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा बढ़ाने और कमियों को जल्द दूर करने की हिदायतें भी दी। 
विज्ञापन


जेल मंत्री हरजोत बैंस ने बातचीत करके हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने जेलों में वीआईपी कल्चर खत्म करने का संकल्प लिया है और जल्द ही पंजाब की जेलों को मोबाइल फोन से मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती के कारण ही जेलों में से मोबाइल फोन बरामद हो रहे हैं और अब तक करीब एक हजार फोन बरामद किए जा चुके हैं। इसके संबंध में आरोपियों पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। जेल मंत्री ने कहा कि कुछ जेलों में जैमर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई जा रही है। साथ ही जेलों के अंदर व बाहर सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed