{"_id":"6040c5612862f63a1211cef1","slug":"punjab-gurudwara-of-village-chhat-belonged-to-baba-banda-singh-bahadur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गुरुद्वारे से हुआ था मुगल शासक को मारने का एलान, बाबा बंदा बहादुर ने चिट्ठी लिखकर लगाई थी ललकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गुरुद्वारे से हुआ था मुगल शासक को मारने का एलान, बाबा बंदा बहादुर ने चिट्ठी लिखकर लगाई थी ललकार
Fri, 05 Mar 2021 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
अश्विनी कुमार, जीरकपुर (पंजाब)
अश्विनी कुमार, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Mar 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
गांव छत स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जीरकपुर के गांव छत में बने शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब का नाम इतिहास में दर्ज है। कहा जाता है कि इसी गुरुद्वारे में बैठकर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सरहिंद के राजा वजीर खां को मौत के घाट उतारने का एलान किया था।
विज्ञापन
गांववासियों के अनुसार, आज जिस जगह गुरुद्वारा साहिब मौजूद हैं, वहां पर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर ने अपने योद्धाओं के साथ कई बैठकों का आयोजन किया था। इन्हीं बैठकों में सरहिंद के मुगल शासक वजीर खां के खिलाफ लड़ाई का एलान किया गया था और बाबा बंदा सिंह बहादुर ने वजीर खां को मौत के घाट उतारने का निश्चय किया।
विज्ञापन
इस बाबत उन्होंने बकायदा एक चिट्ठी लिखी थी, जिसको मुगल शासक के पास भेजा गया। यह चिट्ठी पढ़ने के बाद वजीर खां आगबबूला हो गया था। इसके बाद दोनों में भीषण युद्ध हुआ। इस युद्ध में वजीर खां को बंदा सिंह बहादुर ने मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर जिस क्षेत्र में रुकते थे, वहां पर अपने खालसा चिन्ह का झंडा लगा देते थे। गांव छत के अंदर भी खालसा का झंडा लगाया गया था। बंदा सिंह बहादुर के जाने के बाद उस समय के ग्रामीणों ने निशान साहिब को ऐतिहासिक मानते हुए वहां पर गुरुद्वारा साहिब बनाने की नींव रख दी। इसके बाद यहां बड़ा गुरुद्वारा साहिब बनया गया। अब इस गुरुद्वारा को शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता है।