{"_id":"669105f8abd115e4cd0f1d24","slug":"punjab-government-will-recruit-500-new-doctors-in-the-health-department-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में होगी 500 नए डॉक्टरों की भर्ती: 829 आम आदमी क्लीनिकों में 1.5 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में होगी 500 नए डॉक्टरों की भर्ती: 829 आम आदमी क्लीनिकों में 1.5 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त इलाज
Fri, 12 Jul 2024 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:01 PM IST
सार
पंजाब सरकार प्रदेश में 500 नए चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है। नए चिकित्सकों की भर्ती से राज्य में स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर होगी। प्रदेश में संचालित आम आदमी क्लीनिकों से लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर्स
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके चलते पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने की योजना बना रही है।
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रही है, जिसके तहत जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में लगभग 500 डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। यह कहना है पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल का।
रमन बहल ने कहा कि 500 नए डॉक्टरों की भर्ती से स्वास्थ्य विभाग राज्य के लोगों को बेहतर तरीके से सेवाएं दे सकेगा। राज्य भर के अस्पतालों में बुनियादी ढांचे में बड़े सुधार करने के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी भर्ती की जा रही है। पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक भी लोगों को घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। अब तक राज्य भर में 829 आम आदमी क्लीनिकों में लगभग 1.5 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। ये क्लीनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए लगातार काम कर रही है। पंजाब सरकार की ओर से संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके ध्यान में कोई ऐसा व्यक्ति आता है जो नशे से पीड़ित है तो उसे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में लाएं। वहां नशे से पीड़ित व्यक्ति को नशे से मुक्ति दिलाई जाएगी। उन्हें कुछ हुनर सिखाकर रोजगार के लायक बनाया जाएगा और ऋण उपलब्ध कराकर उनका रोजगार भी शुरू कराया जाएगा।