फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab government will provide 43 services including Fard, Pension at doorstep from today

बड़ी राहत: फर्द, पेंशन समेत 43 सेवाएं आज से घर द्वार देगी पंजाब सरकार... बस आपको करना होगा ये नंबर डायल

Mon, 11 Dec 2023 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Dec 2023 09:01 AM IST
सार

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लुधियाना में ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। इस योजना से घर बैठे सेवाओं के अलावा 4000 से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। 

विज्ञापन
Punjab government will provide 43 services including Fard, Pension at doorstep from today
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लोगों को अब 43 नागरिक सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। इसके लिए उन्हें सिर्फ 1076 नंबर डायल करना होगा और सरकारी कर्मचारी आपके घर पहुंच जाएगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्द-हदबंदी से लेकर एससी-एसटी व ओबीसी सर्टिफिकेट जैसी 43 सुविधाओं के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लुधियाना में ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। इस योजना से घर बैठे सेवाओं के अलावा 4000 से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि इस योजना से राज्य में भ्रष्टाचार पर हथौड़े की तरह हमला किया गया है। आज के दिन को पंजाब से ‘भ्रष्टाचार से आजादी’ के दिवस के तौर पर याद किया जाएगा। लोगों को बिचौलियों से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा लाभ
सबसे पहले लोगों को 1076 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद उन्हें सेवा चुनने का विकल्प दिया जाएगा। विकल्प चुनने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सूची और अप्वाइंटमेंट की तारीख व समय के बारे में एक मोबाइल संदेश प्राप्त होगा। इस संदेश में उन्हें सेवाओं का शुल्क और अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

इसके बाद प्रशिक्षित सरकारी कर्मचारी निर्धारित दिन पर टैबलेट लेकर घर/दफ्तर पर पहुंचेंगे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रसीद देंगे। इस रसीद से आप अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेंगे। इस योजना से न केवल लोगों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी।

दूसरे राज्यों में जनता से लूटा पैसा मुख्यमंत्रियों और अफसरों तक पहुंचता हैः केजरीवाल
जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसी ही स्कीम लोगों की सुविधा के लिए साल 2018 में दिल्ली में शुरू की गई थी, लेकिन पंजाब को छोड़कर देश की किसी भी सरकार ने इसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा इस कारण है, क्योंकि दूसरे राज्यों में सरकारी दफ्तरों में आम आदमी से प्रशासनिक काम करवाने के लिए दलाल की ओर से लूटा जाने वाला पैसा वहां के मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों तक पहुंचता है।

ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहा कि 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे देने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा। उन्होंने इसे पंजाब को अग्रणी व राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हुआ था, जिसे लोग याद करते है। आजादी की तारीख के बाद लोग 10 दिसंबर, 2023 के दिन को याद करेंगे। लोगों को पहले काम के लिए लंबी लाइनों में लगे रहना पड़ता था या फिर बाबुओं या एजेंटों के माध्यम से रिश्वत देकर काम कराने पड़ते थे। 

 

अब उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। न ही रिश्वत देनी होगी। 1076 नंबर डायल करने पर सरकारी कर्मचारी आपको फोन कर काम के बारे में पूछेगा और सरकारी सेवा या काम करवाने के कागज घर आकर लेगा। आने वाले समय में सरकार अन्य योजनाओं की सेवाएं को भी जल्द लोग के द्वार तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि 43 सरकारी सेवाओं की सूची जारी कर दी गई है। उनके 92 एमएलए और मैं मिलकर आपकी समस्याओं का निदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed