फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab government suspended four officials after video of building road in Hoshiarpur in rain went viral 

Punjab: बरसात में बना रहे थे सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने चार अधिकारी किए सस्पेंड

Sun, 10 Jul 2022 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 10 Jul 2022 11:19 AM IST
सार

प्रिंसिपल सेक्रेटरी पंजाब अनुराग वर्मा ने तत्काल प्रभाव से तरसेम सिंह एसडीओ, विपन कुमार जूनियर इंजीनियर, प्रवीण कुमार जूनियर इंजीनियर और जसवीर सिंह जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Punjab government suspended four officials after video of building road in Hoshiarpur in rain went viral 
बरसात में बनाई जा रही सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होशियारपुर में बरसात में सड़क बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। गढ़शंकर (होशियारपुर)  के गांव नंगल खिलाड़िया और शेरपुर को जोड़ने वाली सड़क बरसात में बनाने का वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में प्रिंसिपल सेक्रेटरी पंजाब अनुराग वर्मा ने तत्काल प्रभाव से तरसेम सिंह एसडीओ, विपन कुमार जूनियर इंजीनियर, प्रवीण कुमार जूनियर इंजीनियर और जसवीर सिंह जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


माहिलपुर ब्लाक और चब्बेवाल हलके के गांव नंगल रखलाड़िया व शेरपुर को जोड़ने वाली सड़क को बरसात में बनाया जा रहा था। लोगों के विरोध करने के बावजूद काम जारी रहा तो कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक युवक कर्मचारियों को सड़क बारिश में बनाने से मना कर रहा है और सड़क बना रहे कर्मचारी से उनका नाम पूछता है। इस पर वह नाम बताने के बजाय पीछे चले जाता है। 
विज्ञापन


आप वर्कर गुरविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने सड़क बनाने वाले कर्मचारियों को बारिश में सड़क न बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गलत मौसम में सड़क बनाने से सड़क की गुणवत्ता नहीं रहती और वह जल्दी टूट जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed