फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Government earned Rs 23 crore 40 lakh, did not give job to anyone

Punjab: सरकार ने कमाए 23.40 करोड़, नौकरी किसी को नहीं दी, चुने हुए नायब तहसीलदारों को नहीं मिले नियुक्ति पत्र

Sun, 29 Jan 2023 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 12:38 AM IST
सार

नकल का केस दर्ज कर सरकार ने परीक्षा रद्इ कर दी थी। हर महीने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र  लिख जा रहे हैं। दिसंबर 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया। इन पदों के लिए 78000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। पीपीएससी ने इस पद के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये प्रति उम्मीदवार रखा। 

विज्ञापन
Punjab: Government earned Rs 23 crore 40 lakh, did not give job to anyone
PPSC JE Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदारों के 78 पद भरने के लिए दिसंबर 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया। इन पदों के लिए 78000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। पीपीएससी ने इस पद के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये प्रति उम्मीदवार रखा, जिससे सरकार के खाते में 23.40 करोड़ रुपये आ गए। इसी दौरान परीक्षा में नकल करने और बाहरी लोगों द्वारा परीक्षा में बैठने के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द दी। इसके चलते चुने गए किसी भी उम्मीदवार को नौकरी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार के पद के लिए आवेदन करने वालों में से 45000 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और उनमें से 1700 उम्मीदवार ही पास हुए। मई 2022 में हुई परीक्षा का परिणाम अक्तूबर 2022 में आ गया था। चयन की बाकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 78 उम्मीदवारों को नौकरी के लिए चुन लिया गया। इनमें से 60 उम्मीदवारों ने सरकार से परीक्षा रद्द न करने और चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित, चुने गए उम्मीदवारों में ह्रदयवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, कशिश गर्ग, जसप्रीत कौर, पुखराज सिंह और जश्न कुमार ने कहा कि जांच में सभी दोषियों का पता चल चुका है और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ गलत लोगों के कारण ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा दी और चयन प्रक्रिया की सभी शर्तें पूरी की हैं, उन्हें नियुक्ति दी जानी चाहिए। उम्मीदवारों ने कहा कि पूरी परीक्षा रद्द करने से चुने गए उम्मीदवारों को बहुत नुकसान होगा, क्योंकि उन्हें बिना किसी अपराध के सजा मिलेगी।


उन्होंने बताया कि अक्तूबर में नौकरी के लिए चुने जाने के बाद से वह मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, पीपीएससी के चेयरमैन, एफसीआर को लगातार पत्र भेजकर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनके पत्रों का सरकार ने जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed