फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab government decision: focal point will made in ludhiana and punjab

सरकार का फैसला, लुधियाना और पटियाला में बनेंगे फोकल प्वाइंट

Sat, 05 Mar 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
punjab government decision: focal point will made in ludhiana and punjab
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : file photo

पंजाब में इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के मकसद से लुधियाना और पटियाला में दो औद्योगिक फोकल प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। सीएम प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक ने पांच सौ एकड़ में स्थापित होने वाले इन फोकल प्वाइंट को मंजूरी दे दी है। ये लुधियाना के गांव धनासू और पटियाला के गांव पाबरा व तख्तूमाजरा में बनाए जाएंगे। इस संबंध में पंजाब राज्य औद्योगिक निर्यात निगम ने सरकार को प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग ने धनासू में 300 एकड़ और पाबरा व तख्तूमाजरा में 200 एकड़ जमीन पीएसआईईसी को ट्रांसफर करने को मंजूरी दे दी है। दोनों नए फोकल प्वाइंट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पीएसआईईसी ने राज्य में 42 फोकल प्वाइंट विकसित किए हैं। 2013 व 2015 में हुए प्रोग्रेसिव पंजाब समिट में उद्यमियों ने इंडस्ट्री लगाने को और जमीनों की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने पीएसआईईसी को जमीन हासिल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


लुधियाना के पास नया फोकल प्वाइंट स्थापित करने की भी पुरानी मांग थी। वहीं, राजपुरा, चंडीगढ़ केपास है, रेलवे की सुविधा है और भविष्य में ईस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के शुरू होने की संभावना है, इसलिए यहां फोकल प्वाइंट होने से सूबे की तरक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने पंजाब नर्सेज एजुकेशन सर्विसेज (ग्रुप ए व बी) के रूल्स को मंजूरी दे दी है। इससे अमृतसर व पटियाला के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में 130 फेकल्टी की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इससे कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने में मदद मिलेगी। किसानों केलिए सेहत व दुर्घटना बीमा योजना लागू की जाएगी। कैबिनेट ने आगामी विधानसभा सेशन केदौरान ऑर्डिनेंस को बिल में तब्दील करने को मंजूरी दी।

भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के तहत किसानों का 50,000 रुपये का सेहत बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया जाएगा। करीब 11 लाख किसान इसका लाभ हासिल करेंगे। कैबिनेट ने पंजाब अल्पसंख्यक आयोग में एक उपचेयरमैन और पांच गैर सरकारी मेंबर और नियुक्त करने को सहमति दी।


पंजाब देहाती विकास बोर्ड के लेखा और खातों का ऑडिट वित्त विभाग के लोक फंड अकाउंट्स द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में ऑर्डिनेंस को एक्ट में तब्दील करने पर सहमति दी गई है। विधानसभा का बजट सेशन आठ मार्च को दोपहर दो के बजाय अब सुबह दस बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed