फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Former BJP MP Vijay Sampla removed Modi Ka Parivar from X

Punjab: भाजपा के पूर्व सांसद विजय सांपला ने एक्स से हटाया मोदी का परिवार, टिकट कटने पर अलग हो सकती है राह

Tue, 16 Apr 2024 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 11:25 PM IST
सार

सांपला ने एक पोस्ट में यह भी लिखा है कि हमनें तो अपना खून पसीना बहा दिया। अब बारिशें लिखेंगी मुक्कदर जमीन का।

विज्ञापन
Punjab: Former BJP MP Vijay Sampla removed Modi Ka Parivar from X
विजय सांपला। - फोटो : @thevijaysampla

विस्तार

होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की भाजपा से राहे अलह हो सकती है। सांपला ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी राहें भाजपा से जुदा होने का संकेत दिया है।

विज्ञापन


सांपला ने लिखा कि एक रास्ता बंद होता है भगवान और कई रास्ते खोल देता है मेरे लिए भी भगवान ने कोई रास्ता जरूर निर्धारित किया होगा। मेरा साथ देने वाले सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम से मोदी का परिवार शब्द हटाकर बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह दिया है।
विज्ञापन


इस बीच उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा भी जोरों पर है हालांकि सांपला या उनके सहयोगी इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अगर सांपला भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उन्हें होशियारपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed