Punjab News: लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी आग, तीन लोग बेहोश, अस्पताल में दाखिल
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के हरप्रीत सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना और फिरोजपुर में आग लगने की खबर है। लुधियाना में होजरी फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों के मुताबिक मशीनों में आग लगी थी। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काब पाया। इस बीच लोगों ने बताया कि तीन लोग दूसरी मंजिल में फंसे हैं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कुछ ही मिनटों में उन्हें बाहर निकाला। सभी को सीएमसी अस्पताल भेजा गया। तीनों लोग बेहोश थे। बताया जा रहा है कि गोशाला रोड पर आवासीय क्षेत्र में घर के अंदर ही होजरी का काम हो रहा था।
"The fire was reported around 11 pm. Fire brought under control. Three people were injured and they have been admitted to a hospital. An investigation will be conducted" says Atish, Fire officer pic.twitter.com/ub22J9iOZc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 4, 2023
दूसरी घटना फिरोजपुर की है। पराली भंडारण घर में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के हरप्रीत सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
#WATCH | Punjab: Fire broke at a stubble storage house in Firozpur pic.twitter.com/5dX3ZJaoU3
— ANI (@ANI) November 4, 2023