फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Election 2022: People traveling to Punjab in Sarbat Da Bhala train are ecstatic as they bump into CM Arvind Kejriwal

पंजाब: अरविंद केजरीवाल को ट्रेन में सफर करता देख हक्के-बक्के रह गए यात्री, सीएम ने लोगों से मिलकर जाना उनका हाल

Thu, 28 Oct 2021 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Oct 2021 07:46 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री ट्रेन मार्ग से अपनी यात्रा तय कर रहे थे। पंजाब के लोगों के लिए यह बहुत अनूठा अनुभव था क्योंकि उन्होंने आज तक अपने मुख्यमंत्री को बड़े-बड़े काफिले के साथ या हेलीकॉप्टर से उड़ते हुए ही देखा था। यह उनके लिए आश्चर्यजनक अनुभव था कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री उनके साथ सहयात्री बनकर यात्रा कर रहा है...

विज्ञापन
Punjab Election 2022: People traveling to Punjab in Sarbat Da Bhala train are ecstatic as they bump into CM Arvind Kejriwal
ट्रेन में सफर करते अरविंद केजरीवाल - फोटो : raghav chadha/twitter

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को किसानों से बातचीत करने के लिए पंजाब जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने लंबा-चौड़ा गाड़ियों का काफिला लेने की बजाय ट्रेन का रास्ता लिया। वे एक ट्रेन से संगरूर पहुंचे, लेकिन जिस ट्रेन में अरविंद केजरीवाल सवार हुए थे, उसके यात्री यह देख कर चौंक गए कि दिल्ली का मुख्यमंत्री उनकी बगल की सीट पर बैठ कर उनकी तरह यात्रा कर रहा है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भी कोई औपचारिकता नहीं निभाई और लोगों से मिलजुल कर उनका हालचाल जानते रहे। अरविंद केजरीवाल के साथ इस यात्रा में पंजाब के सहप्रभारी राघव चड्ढा भी सफर कर रहे थे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री ट्रेन मार्ग से अपनी यात्रा तय कर रहे थे। पंजाब के लोगों के लिए यह बहुत अनूठा अनुभव था क्योंकि उन्होंने आज तक अपने मुख्यमंत्री को बड़े-बड़े काफिले के साथ या हेलीकॉप्टर से उड़ते हुए ही देखा था। यह उनके लिए आश्चर्यजनक अनुभव था कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री उनके साथ सहयात्री बनकर यात्रा कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के लोगों से अनौपचारिक तरीके से बातचीत करते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में पूछा और उन्होंने लोगों से जाान कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। ज्यादातर यात्रियों की राय थी कि पंजाब की सरकार आम आदमी की दुख-दर्द से दूर है और वह लोगों का दुख-दर्द दूर करने की बजाय केवल राजनीतिक गठजोड़ करने में व्यस्त है। मंत्री लोग केवल अपनी कुर्सी बचाने और भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं। लोगों का यह भी कहना था कि उन्हें दिल्ली की तरह का मॉडल चाहिए, जहां पर कोई आम आदमी किसी बड़े से बड़े अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवा सके और अपने बच्चे को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले स्कूल में मुफ्त में पढ़ा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई यात्रियों ने राघव चड्ढा से दिल्ली के स्कूल के मॉडल के बारे में भी पूछा। लोग यह भी जानना चाहते थे कि यदि इस तरह की व्यवस्था उनके बिल्कुल पड़ोस के राज्य दिल्ली में की जा सकती है, तो इसी तरह की व्यवस्था पंजाब में क्यों नहीं की जा सकती।


अरविंद केजरीवाल संगरूर में किसानों की बात सुनने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों को यह वादा किया कि उनकी सरकार बनने के एक महीने के अंदर फसलों के नुकसान की पूरी भरपाई कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने किसानों से यह वादा भी लिया कि खेती में घाटे के बाद भी वे आत्महत्या जैसा कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed