फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress strengthened in my leadership : Bajwa

मेरी प्रधानगी में मजबूत हुई पंजाब कांग्रेस : बाजवा

Tue, 31 Dec 2013 01:26 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Dec 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab Congress strengthened in my leadership : Bajwa
पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि उनकी प्रधानगी में पार्टी मजबूत हुई है। अगले लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


बाजवा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जिम्मेवारी सौंपी थी। उसके बाद पहले और दूसरे चरण में प्रदेश में जनसंपर्क बढ़ाया।
विज्ञापन

कांग्रेस वर्कर 2007 के विधानसभा, 2009 के लोकसभा और 2012 के विधानसभा चुनाव हारने के बाद परेशान थे। मगर जनसंपर्क के बाद उनमें उत्साह बढ़ा है। अब कांग्रेस वर्कर अकाली-भाजपा गठबंधन पर हमला बोलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में पार्टी ने गठबंधन को टक्कर दी। हालांकि हिंसा में सात कांग्रेस नेताओं की जान गई और कई जख्मी हुए थे।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार के मंत्रियों का भंडाफोड़ कांग्रेस ने किया। केंद्र से जो ग्रांट मिलती थी, उसके घोटाले का पर्दाफाश किया।
किताब घोटाले से सरकार के कारनामे सामने आए। कांग्रेस ने खनन माफिया की गतिविधियों का भी भंडाफोड़ किया। प्रापर्टी टैक्स और कालोनियां पक्की करने के नाम पर लगाए जा रहे विकास शुल्क का मुद्दा पार्टी ने उठाया।

नतीजतन सरकार ने कदम खींच लिया। इंडस्ट्री के कच्चे माल पर टैक्स, बिजली की दरों में बढ़ोतरी, बस किराये में बढ़ोतरी का पार्टी ने विरोध जताया।

कृषि जमीन पर प्रापर्टी टैक्स का मुद्दा वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ उठाया। अब पार्टी की मांग है कि सिंथेटिक ड्रग मामले में तीन मंत्रियों का खुलासा किया जाए।
अब लोकसभा चुनाव में जनता प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जाहिर करेगी। बाजवा ने कहा कि तीसरे चरण में सब 117 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।


बाजवा से मिले डिपो होल्डर
पंजाब डिपो होल्डरों ने प्रधान बिक्कर सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की।

उन्होंने मांग की कि वे केंद्र सरकार से उनकी मांग मनवाने के लिए दखल अंदाजी करें। डिपो होल्डरों ने कहा कि सूबे में 2600 डिपो हैं।

डिपो होल्डर बीते 45 दिनों से हड़ताल पर हैं। पंजाब सरकार उनका दुखड़ा नहीं सुन रही है। उन्हें न तो केंद्र और न ही सूबा सरकार कमीशन दे रही है।
खुराक एवं सप्लाई मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों भी भरोसा देने में नाकाम रहे हैं।
सूबा सरकार केंद्र पर जिम्मेवारी डाल रही है। प्रदेश में  आटा-दाल स्कीम पंजाब सरकार लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डर अपनी जेब से ढुलाई खर्च दे रहे हैं। बाजवा ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed