फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Channi said Research center will be built on Ramayana Mahabharata and Geeta

पंजाब: सीएम चन्नी की घोषणा- रामायण, महाभारत और गीता पर बनेगा शोध केंद्र, बादल को बताया धृतराष्ट्र

Sun, 28 Nov 2021 09:15 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 09:15 PM IST
सार

पंजाब सरकार भगवान परशुराम के तप स्थान को धार्मिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जिला प्रशाशन को भगवान परशुराम के मंदिर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। इसके अलावा भगवान परशुराम की माता के स्थान के लिए 75 लाख रुपये देने का मुख्यमंत्री की ओर से एलान किया गया।

विज्ञापन
Punjab CM Channi said Research center will be built on Ramayana Mahabharata and Geeta
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एलान किया है कि रामायण, महाभारत और श्रीमद भगवद गीता पर शोध केंद्र स्थापित होगा। रविवार को फगवाड़ा के समीप गांव खाटी स्थित भगवान परशुराम की तपस्थली में नतमस्तक होने बाद समारोह को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इन तीनों रचनाओं पर शोध कामों को प्रोत्साहन देने के मकसद से विश्वस्तरीय शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत और श्रीमद् भगवद गीता सदियों से मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। शोध केंद्र के साथ इन ग्रंथों का संदेश भावी पीढ़ी तक असरदार ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोधन के लिए ब्राह्मण भलाई बोर्ड को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और जरूरी फंड जारी किया जाएगा। अकाली दल पर तीखा हमला बोलते मुख्यमंत्री ने कहा कि कौरवों का नाश धृतराष्ट्र के पुत्र मोह कारण हुआ था और इसी तरह ही अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल की तरफ से अपने पुत्र के मोह कारण अकाली दल मुश्किल दौर का सामना कर रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि वह पंजाब के बारे में कुछ नहीं जानते, बल्कि हर मसले पर निराधार बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस लीडरशिप का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद करते हैं और आम लोगों को पेश मुश्किलें के हल के लिए प्रयत्नशील हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान परशुराम की पंजाब यूनिवर्सिटी में चेयर के लिए दो करोड़ रुपये सालाना देने का एलान किया। गांव खाटी के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फगवाड़ा हलके के लिए कुछ मांगें रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed