फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab asks for 9 thousand cusecs of additional water from BBMB, demand to increase dam level rejected

धान की बुआई नजदीक: पंजाब ने BBMB से मांगा 9 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी, डैम का स्तर बढ़ाने की मांग खारिज

Sun, 18 May 2025 10:08 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 18 May 2025 10:08 AM IST
सार

पंजाब में एक जून से और इसके बाद हरियाणा में धान की बुआई के दौरान राज्यों की पानी की खपत को देखते हुए बीबीएमबी को एक जून से पहले पानी के बंटवारे पर फैसला लेना होगा, क्योंकि भाखड़ा मेन लाइन की कुल क्षमता 12,500 क्यूसेक है।

विज्ञापन
Punjab asks for 9 thousand cusecs of additional water from BBMB, demand to increase dam level rejected
भाखड़ा बांध - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के बाद अब पंजाब ने बीबीएमबी के सामने 9000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की मांग रख दी है। पंजाब में इस बार 15 दिन पहले एक जून से धान की बुआई शुरू हो रही है। राज्य के हर किसान के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने और सीएम भगवंत मान के वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने ऐसा किया है। गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा ने बीबीएमबी की तकनीकी कमेटी के समक्ष 10,300 क्यूसेक पानी की मांग की थी।

विज्ञापन


हालांकि पंजाब सरकार ने हरियाणा की इस मांग पर विरोध जताया था। मान सरकार ने बीबीएमबी के सामने यह तथ्य पेश किए हैं कि पिछले साल धान की बुआई के लिए 26 हजार क्यूसेक पानी की मांग थी, इस बार सीजन पहले शुरू करने और किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए शुरू किए पुराने रजवाहे और पाइपों के जरिए पानी पहुंचाने से इस बार 9 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी की जरूरत पड़ेगी। मान सरकार ने इस बार धान की बुआई के लिए 35 हजार क्यूसेक पानी की मांग रखी है।
विज्ञापन


भाखड़ा मेन लाइन से पानी के बंटवारे पर बीबीएमबी लेगा फैसला
पंजाब में एक जून से और इसके बाद हरियाणा में धान की बुआई के दौरान राज्यों की पानी की खपत को देखते हुए बीबीएमबी को एक जून से पहले पानी के बंटवारे पर फैसला लेना होगा, क्योंकि भाखड़ा मेन लाइन की कुल क्षमता 12,500 क्यूसेक है। पिछली बैठक में पंजाब ने 17 हजार क्यूसेक, हरियाणा ने 10,300 क्यूसेक और राजस्थान ने 12 हजार क्यूसेक पानी की मांग रखी थी। हरियाणा ने इस बार अपनी तय जरूरत से 775 क्यूसेक अतिरिक्त पानी मांगा है। उधर पंजाब को भी धान की बुआई के लिए इस बार 9 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डैम में पानी का स्तर बढ़ाने की मांग खारिज
हरियाणा ने भाखड़ा डैम का जलस्तर 1685 फुट और पोंग डैम का 1400 फुट तक भरने की मांग की है। परंतु पंजाब ने इसे खारिज करते हुए कहा कि 1988 की बाढ़ के बाद केंद्रीय जल आयोग ने अधिकतम जलस्तर भाखड़ा डैम में 1680 और 1390 फुट तय किया था। दरअसल भाखड़ा में इस समय जलस्तर इसलिए भी नहीं बढ़ाया जा सकता और न अधिक पानी छोड़ा जा सकता हैं, क्योंकि भाखड़ा मेन लाइन के कई जगहों पर मरम्मत का कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed