{"_id":"66ca1f701943e60cb6041233","slug":"punjab-an-elderly-couple-was-crushed-by-a-truck-in-abohar-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अबोहर में वृद्ध दंपती को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अबोहर में वृद्ध दंपती को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, चालक मौके से फरार
Sat, 24 Aug 2024 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:29 PM IST
सार
वारदात के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के शिकार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर में मलोट-हनुमानगढ़ बाईपास पर शनिवार अलसुबह एक ट्रक ने साइकिल-रेहड़ी पर सवार वृद्ध दंपती को कुचल दिया। जिससे दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ढाणी विशेषरनाथ निवासी रामबीर व उसकी पत्नी मूर्ति देवी सीतो रोड पर बन रही एक कोठी में चौकीदारी करते थे। शनिवार सुबह वे साइकिल-रेहड़ी पर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने दोनों को अबोहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। बठिंडा के एम्स में दोनों की मौत हो गई।