{"_id":"4080b922df0ae34e0c9eea92ce67bbba","slug":"punjab-amritsar-firozpur-heroin-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 करोड़ की हेरोइन, एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 करोड़ की हेरोइन, एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस बरामद
अमर उजाला फिरोजपुर/अमृतसर
Updated Wed, 26 Mar 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर सीमा सुरक्षा बल व पाकिस्तानी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। तस्कर वहीं पर 35 करोड़ की हेरोइन व असलहा छोड़कर भाग गए। बीएसएफ ने बुधवार घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के सात पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
उक्त घटना मंगलवार रात बीएसएफ की पोस्ट राजातल (अमृतसर) के नजदीक घटी। बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीएसएफ के जवान बीओपी राजातल के पास गश्त कर रहे थे। पाक की तरफ से लगभग चार तस्करों की गतिविधि देखी गई। तस्कर फेंसिंग में प्लास्टिक की पाइप घुसाकर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंक रहे थे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी लेकिन उन्होंने बीएसएफ जवानों पर गोलियां दाग दीं।
बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। घना अंधेरा होने के कारण तस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गए। सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पर बीएसएफ को वहां से सात पैकेट हेरोइन के बरामद हुए जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 करोड़ रुपये कीमत है। बीएसएफ को एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।