फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab, amritsar, firozpur, Heroin

35 करोड़ की हेरोइन, एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 26 Mar 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला फिरोजपुर/अमृतसर
अमर उजाला फिरोजपुर/अमृतसर Updated Wed, 26 Mar 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, firozpur, Heroin
सरहद पर सीमा सुरक्षा बल व पाकिस्तानी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। तस्कर वहीं पर 35 करोड़ की हेरोइन व असलहा छोड़कर भाग गए। बीएसएफ ने बुधवार घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के सात पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


उक्त घटना मंगलवार रात बीएसएफ की पोस्ट राजातल (अमृतसर) के नजदीक घटी। बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीएसएफ के जवान बीओपी राजातल के पास गश्त कर रहे थे। पाक की तरफ से लगभग चार तस्करों की गतिविधि देखी गई। तस्कर फेंसिंग में प्लास्टिक की पाइप घुसाकर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंक रहे थे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी लेकिन उन्होंने बीएसएफ जवानों पर गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन


बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। घना अंधेरा होने के कारण तस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गए। सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पर बीएसएफ को वहां से सात पैकेट हेरोइन के बरामद हुए जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 करोड़ रुपये कीमत है। बीएसएफ को एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed