{"_id":"66b4fe3446d133b5440ca371","slug":"punjab-aap-mp-malvinder-singh-kang-increase-international-flights-from-chandigarh-airport-in-the-parliament-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट का मुद्दा संसद में गूंजा: MP कंग बोले- पंजाब के लोगों को नहीं मिला फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट का मुद्दा संसद में गूंजा: MP कंग बोले- पंजाब के लोगों को नहीं मिला फायदा
Thu, 08 Aug 2024 10:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:50 PM IST
सार
शदीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। यह मांग आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने वीरवार को लोकसभा में की।
विज्ञापन
सांसद मालविंदर सिंह कंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मोहाली चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मुद्दा संसद में भी गूंजा। पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने वीरवार को लोकसभा में कहा कि शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि पंजाब के लोगों को फायदा मिल सके।
सांसद कंग ने कहा कि पंजाब से 25 फीसदी यात्री प्रतिदिन 10 हजार रुपये खर्च कर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न देशों में जाने के लिए अपनी फ्लाइट्स पकड़ते हैं। अगर केंद्र सरकार मोहाली के भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी कर देती है, तो चंडीगढ़ से दिल्ली तक सड़क यातायात पर काफी हद तक फर्क पड़ेगा, जिससे लोग ट्रैफिक और प्रदूषण से बच सकेंगे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के लोग श्री दरबार साहिब, खालसा का जन्म स्थान अमृतसर, आनंदपुर साहिब, चमकौर साहिब, माता नैना देवी, वैष्णो देवी आदि के दरबार में आकर नतमस्तक होते हैं। वहीं दूसरी और बाहर के देशों में महंगा इलाज होने के कारण सस्ता इलाज करवाने के लिए भी लोग पंजाब आते हैं। इससे उन सभी लोगों को फायदा होगा।