फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PRTC and PUNBUS employees stage road blockade over their demands Punjab

Punjab: मांगों को लेकर पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, यात्री हुए परेशान

Mon, 17 Nov 2025 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 03:30 PM IST
सार

कर्मचारियों ने कहा कि आज सरकार को पनबस का टेंडर खोलना था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया, जबकि पीआरटीसी के मामले में भी सरकार की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
PRTC and PUNBUS employees stage road blockade over their demands Punjab
मोगा में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा लागू की जाने वाली किलोमीटर स्कीम के विरोध में सोमवार को एक बार फिर पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है और अभी तक किसी भी मांग को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि आज सरकार को पनबस का टेंडर खोलना था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया, जबकि पीआरटीसी के मामले में भी सरकार की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक बसों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन




चक्का जाम के कारण आम यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों पर विचार करना चाहिए, क्योंकि बस सेवा बंद होने से उन्हें यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है और उन्हें सरकारी बसों की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed