फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Protest after police put a businessman in lockup in Muktsar

Muktsar: जुआ खेलने के शक में पुलिस ने व्यापारी को हवालात में डाला, भड़के साथियों ने थाने में किया हंगामा

Sat, 15 Jul 2023 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 03:33 PM IST
सार

थाना सिटी के प्रभारी वरुण कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों से अगर कोई गलती हुई है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। थाने का प्रभारी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है अगर कोई गलत काम हुआ है तो उसमें सुधार करें।
 

विज्ञापन
Protest after police put a businessman in lockup in Muktsar
मुक्तसर में व्यापारियों को समझाते थाना प्रभारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जुआ खेलने के शक में मुक्तसर थाना सिटी पुलिस ने एक व्यापारी को रास्ते से उठाकर हवालात में बंद कर दिया। इससे भड़के व्यापारियों ने थाना सिटी का घेराव कर खूब हंगामा किया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटा चले धरना प्रदर्शन के बाद थाना सिटी प्रभारी ने पुलिस कर्मचारियों की गलती मानते हुए व्यापारियों से माफी मांगी। जिसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर किया।

विज्ञापन


व्यापारी काला ने बताया कि घास मंडी चौक में उसकी किराना की दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे दुकान बंद करके वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। वह ओवरब्रिज पार कर रहा था जहां पुलिस नाका लगा हुआ था। पुलिस ने उसे रोका नहीं। वह ब्रिज पर चढ़कर घर की तरफ जाने लगा। इस दौरान उसके पीछे पुलिस की गाड़ी आ गई और एकदम से उसके आगे खड़ी करके उसे रोक लिया। गाड़ी से निकले पुलिस कर्मचारी उसे थाना प्रभारी द्वारा बुलाने की बात कहने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: PRTC की बस के कंडक्टर का नहीं था कुल्लू में मिला शव, शिनाख्त में खुलासा, दोबारा होगी तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि उसने ऐसा क्या जुर्म किया है जो उसे थाना प्रभारी बुला रहे हैं। जिस पर पुलिस मुलाजिमों ने उस पर जुआ खेलने का आरोप लगा दिया। काला ने बताया कि वह एक व्यापारी है और हाथ में सब्जी पकड़ी हुई है। वह जुआ नहीं खेलता। पुलिस कर्मचारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और गाड़ी में जबरी बिठाकर उसे थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। इस बारे में उसने साथी व्यापारियों को बताया। रात करीब 10:30 बजे उसे हवालात से छोड़ा गया। 

इसके बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने सुबह आठ से करीब ग्यारह बजे तक दुकानें बंद रख विरोध जताया। सभी रोष मार्च करते हुए थाना सिटी पहुंच गए और घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटा प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी ने मुलाजिमों की गलती मानी तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ।


थाना सिटी के प्रभारी वरुण कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों से अगर कोई गलती हुई है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। थाने का प्रभारी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है अगर कोई गलत काम हुआ है तो उसमें सुधार करें।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत बांसल, अग्रवाल समाज सभा के अध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजपा के हलका मुक्तसर से इंचार्ज व फाजिल्का के सह प्रभारी राजेश गोरा पठेला ने कहा कि पुलिस प्रशासन बेवजह व्यापारियों को परेशान न करें। व्यापारियों पर ऐसे झूठे आरोप लगाकर उन्हें हवालात में बंद करना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष देसराज तनेजा, क्लॉथ एसोसिएशन के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बब्बू बांसल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अजय गुप्ता, सालासर सेवा सोसायटी के अध्यक्ष संजीव कुमार टिंकू, अरोड़वंश सभा एवं भाजपा मंडल-1 के अध्यक्ष राजकुमार भठेजा मेलू, मंडल-2 अध्यक्ष हरीश वाट्स, टिब्बी साहिब गौशाला के अध्यक्ष अमृत लाल खुराना, व्यापारी अजय कुच्छल समेत बड़ी गिनती में व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed