फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Private bus operators on strike in Punjab

Private Bus Strike in Punjab: निजी बस संचालकों ने की हड़ताल, सड़कों पर लगे जाम, लोग हुए परेशान

Tue, 09 Aug 2022 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 11:01 AM IST
सार

निजी बस यूनियन ने सरकार से मांग की है कि महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शनिवार व रविवार के दिन निजी व सरकारी दोनों बसों में की जाए और इसके लिए महिलाओं की यात्रा की बनती रकम निजी व सरकारी बसों को दी जाए। 
 

विज्ञापन
Private bus operators on strike in Punjab
बठिंडा में निजी बस संचालकों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में आज निजी बस संचालकों ने हड़ताल कर दी है। प्राइवेट बस संचालकों ने सड़कों पर बसें लगाकर जाम लगा दिया है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब के निजी बस ऑपरेटरों की संस्था दी पंजाब मोटर यूनियन ने राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों और समस्याओं की अनदेखी के विरोध में एक दिन के चक्का जाम करने का एलान किया था। यूनियन का आरोप है कि लंबे समय से मुख्यमंत्री, ट्रांसपोर्ट मंत्री और अन्य अधिकारियों से मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं बताने की अनेक कोशिशें की गई हैं, लेकिन सरकार यूनियन से बात करने को भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन


यूनियन के सचिव राजिंदर सिंह बाजवा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि निजी बस ऑपरेटर आज मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और अगर सरकार ने इस कारोबार को बचाने का कोई उपाय नहीं किया तो यह कारोबार खुद ही बंद हो जाएगा, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, जिसे निजी बसों के मालिकों को भारी घाटा हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शनिवार व रविवार के दिन निजी व सरकारी दोनों बसों में की जाए और इसके लिए महिलाओं की यात्रा की बनती रकम निजी व सरकारी बसों को दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर व्हीकल टैक्स में राहत की मांग करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल में निजी बस ऑपरेटर टैक्स डिफॉल्टर हो गए थे और पंजाब सरकार ने 31 दिसंबर, 2020 (6 माह) तक का मोटर व्हीकल टैक्स माफ कर दिया था। इसके बाद 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2021 तक का मोटर व्हीकल टैक्स किलोमीटर अनुपात में माफ किया गया था, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों को 19 माह की टैक्स माफी दी गई है।

फरीदकोट में दिखा व्यापक असर

फरीदकोट में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। जिले में निजी बस मालिकों व कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस मौके पर दीप माहला, अमोलक सिंह व गुरजंट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा ने उनका कारोबार प्रभावित किया है। उनकी मांग है कि जिस तरह सरकार द्वारा महिलाओं के मुफ्त सफर की सुविधा के एवज में पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज को भुगतान करती है,उसी तरह निजी बसों में सुविधा लागू करके उन्हें भुगतान किया जाए क्योंकि वे भी सरकार को टैक्स भरते है। यदि सरकार सुनवाई नहीं करेगी तो वह तीखा संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed