{"_id":"6011cdb8cc3b95530c24befa","slug":"police-reached-house-of-baghel-singh-who-claimed-to-hoist-flag-at-red-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने लाल किले पर झंडा फहराने का किया दावा तो घर पहुंची पुलिस, एसएचओ बोले- अभी दिल्ली में ही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच ने लाल किले पर झंडा फहराने का किया दावा तो घर पहुंची पुलिस, एसएचओ बोले- अभी दिल्ली में ही है
Thu, 28 Jan 2021 02:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
दिल्ली में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने का दावा करने वाले युवक बघेल सिंह का वीडियो वायरल हो गया है। वह गढ़शंकर के गांव लल्लियां का सरपंच है। वीडियो वायरल होने के बाद गढ़शंकर पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल करने उसके घर पहुंची। एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि बघेल सिंह घर पर नहीं मिला है। बताया गया है कि वह अभी दिल्ली में ही है। उसके मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन
बरगाड़ी कांड के बाद छोड़ा था अकाली दल
बघेल सिंह पहलवानी करता है। वह हर साल अपने गांव में छिंज मेला भी आयोजित कराता है। पहले शिरोमणि अकाली दल का उपाध्यक्ष भी रह चुका है लेकिन बरगाड़ी कांड के बाद उसने पार्टी छोड़ दी थी। वह लगातार किसान आंदोलन से जुड़ा रहा और कई बार दिल्ली मोर्चे में भाग ले चुका है। अब वह ट्रैक्टर परेड में भाग लेने फिर दिल्ली गया था।
विज्ञापन