फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police on alert after information of Bathinda Central Jail break comes out

Bathinda: पंजाब में केंद्रीय जेल ब्रेक की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस, भारी फोर्स तैनात

Sun, 05 Jun 2022 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 02:10 PM IST
सार

जेल ब्रेक की सूचना सामने आने पर जिला पुलिस की ओर से एक मॉकड्रिल भी की गई। पुलिस कर्मियों को बताया गया कि जेल में अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उससे कैसे निपटा जा सकता है।  

विज्ञापन
Police on alert after information of Bathinda Central Jail break comes out
जेल मंत्री हरजोत बैंस ने शनिवार को बठिंडा जेल का दौरा किया था। - फोटो : twitter

विस्तार

बठिंडा केंद्रीय जेल के ब्रेक होने की सूचना फैलने से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है। शनिवार को जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जेल का दौरा किया था। जेल मंत्री के दौरे के बाद जिला पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि जेल में बंद खतरनाक गैंगस्टर किसी समय भी जेल ब्रेक कर सकते हैं। इसके बाद तुरंत भारी पुलिस फोर्स समेत एसपीडी तरुण जेल पहुंचे। जहां पर जेल अधीक्षक एनडी नेगी से बातचीत करने के बाद जेल के बाहर सख्त पहरा लगा दिया गया। वहीं जेल के बिलकुल भीतर 22 नए कमांडों हथियारों समेत तैनात कर दिए गए। 

विज्ञापन


शनिवार को जिला पुलिस की ओर से जेल के भीतर एक मॉकड्रिल भी की गई। पुलिस कर्मियों को बताया गया कि जेल में अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उससे कैसे निपटा जा सकता है। इस जेल में 60 से अधिक खतरनाक गैंगस्टर बंद हैं। शनिवार को जेल मंत्री बैंस ने इनसे बातचीत की। 

विज्ञापन

जेल अधीक्षक प्रशासन को कर्फ्यू लगाने के लिए लिख चुके हैं पत्र 

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल में बंद खतरनाक गैंगस्टरों को लेकर जेल की सुरक्षा पूरी तरह से सख्त की हुई है। इस के अलावा जेल अधीक्षक की ओर से कुछ माह पहले जिले के तत्कालीन डिप्टी कमिशनर को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि जेल के साथ लगते तीन सौ मीटर एरिया तक शाम के समय कर्फ्यू लगाया जाए। सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक जेल अधीक्षक के पत्र को गंभीरता से नहीं लिया गया और इस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जेल के तीन सौ मीटर दायरे में कर्फ्यू लगाने संबंधी जेल अधीक्षक की ओर से लिखे गए पत्र के संबंध में डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने रविवार को फोन पर बताया कि ऐसा कोई भी पत्र उनको नहीं मिला है। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि जेल के आस पास एरिया को नो फ्लाई जोन घोषित कर धारा 144 लगाई गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed