फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police arrested one accused in case of setting fire to three buses in Bhagta Bhaika of Bathinda

बठिंडा में बसें जलने का मामला: चोरी के सबूत मिटाने के चक्कर में चालक ने फूंक दी थी तीन बसें, कंडक्टर के बैग से पैसे चुरा लगा दी थी आग 

Thu, 05 May 2022 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 12:56 PM IST
सार

करीब दस दिन पहले भगता भाईका के बस स्टैंड में खड़ी न्यू मालवा कंपनी की तीन बसें जल गई थीं। इसमें से दो बसें कंपनी ने नई खरीदी थी।

विज्ञापन
Police arrested one accused in case of setting fire to three buses in Bhagta Bhaika of Bathinda
बठिंडा के भगता भाईका में तीन बसों में लगी थी आग। - फोटो : फाइल

विस्तार

बठिंडा के भगता भाईका में तीन बसों को आग लगने के मामले में पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न्यू मालवा बस कंपनी की बसों में बतौर चालक काम करता था। उसने बस कंडक्टर के बैग से पैसे चोरी कर खाली बैग को आग लगाकर बसों के नीचे फेंक दिया था, जिससे एक के बाद एक तीन बसों को आग लग गई। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। 

विज्ञापन


करीब दस दिन पहले भगता भाईका के बस स्टैंड में खड़ी न्यू मालवा कंपनी की तीन बसें जल गई थीं। इसमें से दो बसें कंपनी ने नई खरीदी थी। आरोपी अवतार सिंह कंपनी में बतौर चालक काम करता था। उस पर पहले भी बसों में से डीजल चोरी करने के आरोप लगे थे। बसों को आग लगने की घटना के बाद अवतार सिंह फरार था। पुलिस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि कंपनी के प्रबंधकों की तरफ से मामले में पुलिस के पास अवतार सिंह के खिलाफ शिकायत दी गई तो पुलिस ने बुधवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने उस दिन बस कंडक्टर के बैग से पैसे चोरी कर लिए थे और खाली बैग को लाइटर से आग लगाकर एक बस के नीचे फेंक दिया था। बैग को लगी आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया जिस के बाद उक्त बस ने पास में खड़ी दो और बसों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें एक कंडक्टर जिंदा जल गया था। आरोपी ने बताया कि उसने खाली बैग को इसलिए बस के नीचे फेंक दिया था ताकि चोरी का सबूत मिट जाए। घटना के बाद थाना दयालपुरा पुलिस ने न्यू मालवा कंपनी के प्रबंधकों के बयान पर प्राथमिक तौर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना दयालपुरा में एसएचओ आईपीएस दर्पण आहलुवालिया ने बताया कि पुलिस ने मामले में अवतार सिंह को नामजद कर लिया है। आरोपी पर बसों से डीजल चोरी करने का आरोप भी लगा था। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की। लेकिन पुलिस से जुडे़ सूत्रों के अनुसार, आरोपी अवतार को पुलिस गुरुवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed