फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Plantation will be done through drones to promote greenery in Punjab

Punjab: हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन के जरिए प्लांटेशन, पठानकोट से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Tue, 20 Aug 2024 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

भगवंत मान सरकार की तरफ से हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन से प्लांटेशन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। वन मंत्री लाल चंद कट्टारुचक्क ने पठानकोट में इसकी शुरुआत की।

विज्ञापन
Plantation will be done through drones to promote greenery in Punjab
पठानकोट में ड्रोन से फेंके जाएंगे बीज - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट धार ब्लाक में जंगलों का विस्तार करने व जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से प्रयास जारी है। मंगलवार को शाहपुर कंडी के समीप गांव घटेरा के तीस हैक्टेयर जंगल में ड्रोन के माध्यम से अलग-अलग पौधों के बीज बिखेरे गए। इस दौरान पंजाब के वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, डीसी पठानकोट आदित्य उप्पल, वन पाल संजीब तिवारी आईएफएस, डीएफओ धर्मवीर  आईएफएस व अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन




ड्रोन के माध्यम से तुलसी, आंवला, जामुन, हरड़, बेहडा, सुआजन व अन्य कई प्रजातियों के बीजों को मिट्टी में लपेट कर ड्रोन के माध्यम से जंगलों में फेंका गया। वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पूरे पंजाब में हरियाली मिशन को लेकर पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत पंजाब में तीन करोड़ से अधिक अलग अलग प्रजातियों के पौधों को लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


धार ब्लाक में लगभग 24 हजार हैक्टेयर में वनों का रकबा फैला हुआ है। घने जंगलों में जहां मजदूरों व अन्य साधनों से पौधों को नहीं लगाया जा सकता, वहां पर ड्रोन के माध्यम से बीजों को बिखेरा जा रहा है। फेंके गए बीज बीस दिन के अंदर स्वयं ही फूट कर जंगलों में उगने शुरू हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed