फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pitbull dog bites on ear of boy in village Kotli Bham Singh of Batala

Pitbull Attack: बटाला में पिता के साथ जा रहे किशोर पर पिटबुल ने किया हमला, बुरी तरह नोच डाला कान

Sat, 30 Jul 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 12:27 PM IST
सार

सिविल अस्पताल बटाला के डॉक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि किशोर का कान बुरी तरह से काटा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Pitbull dog bites on ear of boy in village Kotli Bham Singh of Batala
बटाला में किशोर के कान पर पिटबुल ने काटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के बटाला के गांव कोटली भाम सिंह में एक पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक किशोर को कान से दबोच लिया और कान को बुरी तरह से नोच डाला। उसका कान बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर अगर किशोर का पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल घायल का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया हुआ था। वह भी अपने पिता के पास गया हुआ था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया। वह स्कूटर ठीक करवा कर अपने पिता के साथ आ रहा था तो रास्ते में गांव का ही एक युवक आ रहा था, जिसने हाथ में पिटबुल कुत्ते को पकड़ा हुआ था। अचानक कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कान से पकड़ लिया। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया तब जाकर कुत्ते ने उसका कान छोड़ा।
विज्ञापन

 
सिविल अस्पताल बटाला के डॉक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे का कान बुरी तरह से काटा गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा बच्चे को डॉग बाइट इंजेक्शन लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी प्राथमिक उपचार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed