अमृतसर हादसे को पीएम मोदी ने बताया ह्रदय विदारक, जानिए किसने क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने हादसे पर शोक जताया है। सभी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। किसने क्या कहा जानिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- अमृतसर में ट्रेन हादसे की खबर से बेहद दुखी हूं। घटना ह्रदय विदारक है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि अमृतसर में हुई रेल दुर्घटना को लेकर बहुत दुखी हूं। यह घटना हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के मेरी पूरी सहानुभूति है, और प्रार्थना कर रहा हूं कि जो लोग इसमें घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। मैंने अधिकारियों को कहा है कि सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाए।
Extremely saddened by the train accident in Amritsar. The tragedy is heart-wrenching. My deepest condolences to the families of those who lost their loved ones and I pray that the injured recover quickly. Have asked officials to provide immediate assistance that is required.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में ट्रेन दुर्घटना में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हैरान करने वाला है। मैं राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे मौके पर फौरन मदद मुहैया कराएं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को गंवाया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की ख़बर से बहुत आहत हूँ| मेरी संवेदनाएं इस हादसे में मारे गए और पीड़ितों के परिवारों के साथ है।राज्य सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के साथियों से मेरा आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में अपना पूर्ण योगदान दें और पीड़ितों को हर संभव मदद पहुँचाएँ|
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 19, 2018
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, अमृतसर में दुखद रेल दुर्घटना के बारे सुनकर चौंक गया हूं। दुख के इस घड़ी में सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को खुले रहने के लिए कहा गया है। जिला अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
#WATCH Punjab CM Amarinder Singh says " today's incident has been absolutely tragic. I am going to Amritsar tomorrow. The state is on full alert." pic.twitter.com/RHLO2LxAoa
— ANI (@ANI) October 19, 2018
आतिशबाजी की आवाज की वजह से ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी।
The effigy of Ravan was burnt&I had just left the site when the incident happened. Priority is to get the injured treated. Dussehra celebrations are held there every year. People who are doing politics over this incident should be ashamed : Navjot Kaur Sidhu,on #Amritsar accident pic.twitter.com/QEsjoEdzS3
— ANI (@ANI) October 19, 2018
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। मुझे लगता है कि लोगों को आतिशबाजी की आवाज की वजह से ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। यह एक भयानक घटना है। घायलों का समुचित इलाज होगा। मैं इसे आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं बनाना चाहता।
Minister Of State Railways Manoj Sinha is rushing to the site of the accident in #Amritsar. (file pic) pic.twitter.com/T1gcFcAR1b
— ANI (@ANI) October 19, 2018
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में हुआ ट्रेन हादसा हैरान करने वाला है। इस घटना में पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही ये कामना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। रेलवे फौरन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा संवेदना और दुख है। घायलों को तत्काल उच्चतम स्तर का उपचार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इस दुर्घटना रेलवे-प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है।Union Railway Minister Piyush Goyal has cancelled all engagements in the US and is immediately returning to India. #Amritsar (File pic) pic.twitter.com/2jxE2bK0dA
— ANI (@ANI) October 19, 2018
अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरा दुख है. घायलों को तत्काल उच्चतम स्तर का उपचार उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक ज़िम्मेदारी है. ये दुर्घटना रेलवे-प्रशासन की बदइंतज़ामी और लापरवाही का दर्दनाक परिणाम है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 19, 2018
दशहरा त्योहार के दौरान हुए ट्रेन हादसे में लोगों की बहुमूल्य जानें चली गई
Pained beyond words at the loss of precious lives due to a train tragedy during Dussehra festivities in #Punjab. My thoughts are with the families of the deceased and prayers with the injured, tweets Home Minister Rajnath Singh (File pic) pic.twitter.com/u9TFbLSqPL
— ANI (@ANI) October 19, 2018