फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Youth dies due to drug overdose, case registered against unknown including drug smuggler woman

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत नशा तस्कर महिला समेत अज्ञात खिलाफ केस दर्ज

Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose, case registered against unknown including drug smuggler woman
पटियाला। थाना सिटी समाना के अंतर्गत आते गांव सरांपती के नजदीक एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। उसका एक साथी नशे की हालत में मृतक के पास बैठा रहा, जबकि एक अन्य बाइक समेत भाग गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी गुरदेव सिंह चीमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह पता लगा है कि दविंदर निवासी भवानीगढ़ अपने दोस्त अर्शदीप निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर और एक अन्य युवक के साथ मुरादपुरा से नशा लेकर आया था। नशे की ओवरडोज होने से दविंदर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सिटी समाना प्रभारी सुरिंदर भल्ला ने बताया कि मृतक की माता परविंदर कौर ने बयान दिया है कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ भवानीगढ़ से समाना गया था। गांव मुरादपुर से खरीदे गए नशे के टीके लगाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गांव मुरादपुर निवासी नशा तस्कर महिला समेत चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव मुरादपुर में दबिश भी दे गई, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed