{"_id":"57c15cd14f1c1b2717d4f63f","slug":"youth-congress-president-amarinder-singh-raja-vding-facing-workers-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस कानून में होगा शोध : राजा वड़िंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस कानून में होगा शोध : राजा वड़िंग
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Sat, 27 Aug 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में अमलोह रोड स्थित समारोह को सबोधन करते अमरिंदर सिंह राजा वडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस की एक रैली मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित की गई। इसमें पार्टी के यूथ अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग यूथ वर्करों से रुबरु हुए। इस मौके पर राजा वड़िंग ने कहा कि बादल सरकार का केबल, रेत, बजरी, होटल, ट्रांसपोर्ट आदि के कारोबार पर पूरा कब्जा है।
बादल सरकार की गलत नीतियों का नतीजा हमारे युवा भुगत रहे हैं। हक मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाई जाती हैं और उन पर जबरन केस दर्ज किए जा रहे हैं। वडि़ंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पुलिस कानून में शोध किया जाएगा। उन्होंने आप पर हल्ला बोलते कहा कि आम आदमी पार्टी मौकापरस्त पार्टी है जिसके दिल्ली के 11 विधायक विभिन्न मामलों का सामना कर रहे हैं।
पंजाब में भगवंत मान बसंती रंग की पगड़ी बांधकर भगत सिंह की सोच पर पहरा देकर लोगों को चुटकुले सुना रहे हैं और आप नेता घूस लेते दिख रहे हैं। ऐसे में आप का भ्रष्ट मुक्त विरोधी चेहरा सामने आया है। वडि़ंग ने कहा कि 2017 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में सरकार बनने पर बिजली के रेट, लोहा इंडस्ट्रीज को फिर से जीवित करने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली, इंचार्ज राजिंदर सिंह सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।