{"_id":"882d49c3266708c3e7d989b1e33bc3c0","slug":"world-cup-kabaddi-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने अमेरिका को 59-31 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने अमेरिका को 59-31 से हराया
अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 01 Dec 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे पर्ल्स विश्व कबड्डी कप के मैचों का रविवार शाम को पटियाला के वाईपीएस स्टेडियम में शानदार आगाज हो गया। इस मौके पर पहला मैच स्पेन व केन्या की पुरुषों की टीमों के बीच खेला गया, जिसे स्पेन ने 40-32 से जीत लिया।
दूसरा मैच महिलाओं की भारत और न्यूजीलैंड टीमों के बीच हुआ। इसे भारत ने 44-12 से जीता। तीसरा मैच पुरुषों के वर्ग में भारत और अमेरिका की पुरुषों की टीमों के बीच खेला गया। इसे भारत ने 59-31 से जीता।
इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने शिरकत करनी थी, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आ सके।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका विशेष तौर से मौजूद रहे। इन्होंने टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय किया और उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
रखड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कबड्डी टूर्नामेंट कराने से गांवों और शहरों के नौजवान नशों को त्याग कर कबड्डी खेल की तरफ उत्साहित हुए हैं।
पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान और शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि विश्व कबड्डी कप की वजह से गांवों तक सीमित कबड्डी अब विश्व के कोने-कोने तक पहुंच गई है।
दुनिया के सभी विकसित देश दूसरी खेलों के साथ-साथ कबड्डी को पूरी तरजीह देने लगे हैं। इस मौके पर खेल विभाग के सचिव अशोक गुप्ता, पटियाला के डिवीजनल कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू, डीसी जीके सिंह भी मौजूद रहे।
इससे पहले पंजाब के जाने-माने लोक गायक मोहम्मद इरशाद ने अपनी गीतों के साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।