फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Village consular seal, seven more positive cases found

गांव कनसुआं सील, सात और पॉजिटिव केस मिले 

Wed, 09 Jun 2021 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Village consular seal, seven more positive cases found
भले ही जिले में कोरोना के पॉजिटिव केसों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन गांवों में फिलहाल कोरोना की दहशत कायम है। जिले के ब्लाक भादसों अधीन पड़ते गांव कनसुआं को बुधवार को सात और पॉजिटिव केस सामने आने के बाद सेहत विभाग द्वारा सील कर दिया गया। जबकि दो दिन पहले गांव में माइक्रोकंटेंमेंट जोन बनाया गया था। क्योंकि गांव में पिछले एक हफ्ते में कोरोना से जहां दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 11 पाजिटिव केस भी सामने आए थे। अब गांव में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है। सेहत विभाग के बीबीई महावीर सिंह ने बताया कि गांव कनसुआ में एक परिवार में कोरोना पाजिटिव मेंबर की कुछ दिन पहले मौत हुई थी। जिसके बाद परिवार के बाकी सदस्यों ने अपने कोविड टेस्ट कराए। जिसमें छह सदस्य कोविड पाजिटिव पाए गए। जिसके बाद गांव भर में 60 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिसमें पांच और लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। गांव में एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। जिसके बाद बीते सोमवार को गांव में माइक्रो कंटेंमेंट लगाकर कोविड गाइडलाइंस का पालन कराया जा रहा है। साथ ही गांव में और सैंपलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed