फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Vigilance Bureau arrest Barnala pansap two inspectors for taking bribe of one lakh rupees

Punjab: पनसप के दो घूसखोर इंस्पेक्टर गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा, ले रहे थे एक लाख रुपये की रिश्वत

Tue, 16 Jul 2024 08:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Jul 2024 08:39 PM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला स्थित पंजाब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (पनसप) के दो अधिकारियों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Vigilance Bureau arrest Barnala pansap two inspectors for taking bribe of one lakh rupees
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचारियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (पनसप) के दो घूसखोर अधिकारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पंजाब के बरनाला में विजिलेंस ब्यूरो ने पनसप में तैनात दो इंस्पेक्टर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये रिश्वत ले रहे थे। लेकिन विजिलेंस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते पकड़ा है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला कार्यालय में तैनात पनसप के दो इंस्पेक्टरों जसपाल सिंह और प्रवीण कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह निवासी धनौला, जिला बरनाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत दी थी कि उक्त दोनों इंस्पेक्टरों ने उनसे एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की ह। भ्रष्ट अधिकारियों ने उसे धमकी दी थी कि वह उन्हें एक लाख रुपये दें वरना वे पिछले सीजन के दौरान ट्रकों के माध्यम से ढुलाई के दौरान गेहूं की कमी दिखाने के बदले बड़ी रकम चुकाने के लिए रिकवरी नोटिस जारी कर देंगे। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पनसप के दोनों आरोपी इंस्पेक्टरों को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed