{"_id":"380ee6abecd40a825f0f268a0365179a","slug":"unemployed-teachers-demonstrated-in-bhawanigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीगढ़ में बेरोजगार अध्यापकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवानीगढ़ में बेरोजगार अध्यापकों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 01 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवा जोन के तीन जिलों के बेरोजगार बीएड टेट पास अध्यापकों ने भवानीगढ़ के बस स्टैंड के पास अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार का पुतला फूंककर अपना गुस्सा निकाला।
अध्यापक श्री गुरु तेग बहादर स्टेडियम में एकत्रित हुए और शहर में रोष मार्च निकालने के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमनिंदर सिंह कुठाला ने कहा कि प्रदेश सरकार पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार देने में असफल साबित हुई है।
युवाओं को रोजगार की खातिर सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। अब बीएड टेट पास बेरोजगार अध्यापकों के सब्र का बांध टूट चुका है और वह सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
धरने में पहुंचे नायब तहसीलदार गुरनाम सिंह और थाना प्रभारी सुखमिंदर सिंह चौहान ने प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र लेकर उनकी मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।
इस मौके पर कर्मजीत सिंह, मोहम्मद सलीम, अबेक गुप्ता, भगवंत सिंह छींटावाला, खुशप्रीत कौर भादसो, परमजीत कौर, नीलम गोबिंदगढ़, रूपिंदर कौर, गगनदीप कौर, अंतरपाल बड़ी, हैप्पी कैंपर, अतुल गुप्ता, विकास गर्ग, कुलजीत पाठक, सुखप्रीत बाठ, अवतार मान, नवदीप बटाला मौजूद थे।